{"_id":"6036b1258ebc3e1cbb421864","slug":"amu-student-missing-can-t-find-location-city-office-news-ali257147361","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू छात्र लापता, नहीं मिल रही लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू छात्र लापता, नहीं मिल रही लोकेशन
विज्ञापन
अशरफ अली।
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुसलिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में बीए अंतिम वर्ष का बिहार निवासी छात्र मंगलवार की दोपहर से लापता है। मंगलवार की देर रात छात्र नेताओं द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। बुधवार की सुबह प्रॉक्टर कार्यालय के जरिए गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
मूल रूप से अररिया बिहार निवासी अशरफ अली एएमयू के एसएस साउथ हॉल में रहकर बीए अंतिम वर्ष स्पेनिश में अध्ययनरत हैं। साथी छात्रों के अनुसार इन दिनों ऑनलाइन कक्षाएं चलने के कारण अशरफ ज्यादातर अपने रूम में रहता था। मंगलवार दोपहर 2 बजे से वह हॉस्टल से लापता है। उसका मोबाइल भी बंद है। यह खबर छात्र नेताओं तक पहुंची तो शमशाद मार्केट इलाके के सीसीटीवी कैमरे देखने पर दोपहर ढाई बजे के करीब आफताब हॉल के आसपास उसे देखा गया है। इसके बाद से उसका सुराग नहीं है।
छात्र नेता फरहान जुबैरी ने छात्र अशरफ के लापता होने पर अलीगढ़ पुलिस व डीएम को ट्वीट किया। साथी छात्रों ने बुधवार की सुबह प्रॉक्टर कार्यालय में गुमशुदगी की सूचना दी। बताया कि मंगलवार दोपहर उसे आफताब हॉल के पास देखा गया है। इसके बाद से फोन भी बंद है।
विज्ञापन
मंगलवार से छात्र लापता है। सुबह पुलिस को दी गई सूचना के बाद पता चला है कि मंगलवार की रात करीब 3 बजे उसका मोबाइल 50 सेकंड के लिए ऑन हुआ है। उस समय उसकी लोकेशन दिल्ली में आनंद विहार मिली है। इसके बाद से उसकी कोई लोकेशन नहीं मिल रही है। हमने उसके परिवार से संपर्क किया है। उसके परिचित, मित्रों, रिश्तेदारों सभी से संपर्क किया है। उसकी तलाश का प्रयास जारी है। इस संबंध में एसपी सिटी से भी मुलाकात की गई थी। -प्रोफेसर वसीम अली, प्रॉक्टर, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय।