{"_id":"68c33a7f5d681a2989022ced","slug":"amu-should-be-renamed-as-harigarh-university-raghuraj-aligarh-news-c-2-gur1004-785700-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू का नाम हरिगढ़ विश्वविद्यालय किया जाए : रघुराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू का नाम हरिगढ़ विश्वविद्यालय किया जाए : रघुराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार में कर्मकार सन्निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता रघुराज सिंह ने एएमयू के संबंध में नया बयान जारी किया है। उन्होंने एएमयू का नाम हरिगढ़ विश्वविद्यालय करने की मांग की है। उनका कहना है कि भारत की भूमि पर बने इस विश्वविद्यालय में हिंदुओं या भारतीयों को ही प्रवेश नहीं मिल पाता, यह दुर्भाग्य का विषय है।
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पहले तो केंद्र व प्रदेश सरकार को अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करना चाहिए। एएमयू में 50 फीसदी मुस्लिमों, 25 फीसदी आंतरिक मुस्लिमों व 10 फीसदी विदेशी मुस्लिमों को प्रवेश में आरक्षण मिलता है, बाकी में भारतीय व हिंदू आते हैं, इसलिए जरूरी है कि इसका नाम हरिगढ़ विश्वविद्यालय किया जाए, ताकि स्वामी हरिदास की संस्कृति से इसे जोड़ा जा सके।
उन्होंने कहा कि एएमयू भारत की जमीन पर है। यहां के संसाधनों से चलता है, फिर भी स्थानीय बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। अंत में उन्होंने एएमयू में एससी ओबीसी आरक्षण की मांग भी उठाई।