फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Security personnel protested for not getting salary for two months

AMU: दो महीने से वेतन न मिलने पर सुरक्षाकर्मियों ने दिया धरना, मार्च में हुआ अनुबंध खत्म, पर काम लेता रहा विवि

Sun, 21 May 2023 11:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 21 May 2023 11:20 AM IST
सार

एएमयू के प्रॉक्टर कार्यालय में 148 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इनमें ज्यादातर सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति वर्ष 2013 से पहले की है। इन सुरक्षाकर्मियों का सेवा अनुबंध मार्च में खत्म हो गया था। इस वजह से मार्च और अप्रैल का वेतन उन्हें नहीं मिल पाया, फिर भी इंतजामिया उनसे कार्य ले रही थी।

विज्ञापन
AMU Security personnel protested for not getting salary for two months
वीसी दफ्तर पर धरना देते एएमयू सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने दो महीने से वेतन न मिलने के चलते शनिवार को कुलपति दफ्तर के गेट पर धरना दिया। धरना खत्म कराने का प्रयास इंतजामिया की तरफ से कराया गया, लेकिन वह नाकाम रहे। 

विज्ञापन


एएमयू के प्रॉक्टर कार्यालय में 148 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इनमें ज्यादातर सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति वर्ष 2013 से पहले की है। इन सुरक्षाकर्मियों का सेवा अनुबंध मार्च में खत्म हो गया था। इस वजह से मार्च और अप्रैल का वेतन उन्हें नहीं मिल पाया, फिर भी इंतजामिया उनसे कार्य ले रही थी। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि वेतन और नौकरी पर तलवार लटकने की आशंकाओं के बीच वह लगातार उच्चाधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रख रहे थे, लेकिन ठोस आश्वासन नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने आपसी सहमति से शुक्रवार को प्रॉक्टर को अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए पत्र सौंपा। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह आठ बजे सुरक्षाकर्मियों ने कुलपति दफ्तर के गेट पर धरना दे दिया। इसमें महिला और पुरुष सुरक्षाकर्मी शामिल रहे। धरनास्थल पर पहुंचे प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली, डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. सैयद अली नवाज जैदी ने सुरक्षाकर्मियों से धरना खत्म करने के दौरान कहा कि दो महीने का सेवा विस्तार कराने की बात करेंगे। इस पर सुरक्षाकर्मी भड़क गए। वह बोले, दो महीने से तो वह अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। वेतन के साथ छह महीने का सेवा विस्तार भी किया जाए, जैसे अब तक होता आ रहा था। प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने कहा कि धरने पर सुरक्षाकर्मियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed