फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU schools will be smart

सात करोड़ रुपये से स्मार्ट होंगे एएमयू के स्कूल

Thu, 05 Aug 2021 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
AMU schools will be smart
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के स्कूलों को आधुनिक और नए संसाधनों से लैस करने की तैयारी है। इसके लिए कुलपति ने सात करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। स्कूल शिक्षा निदेशालय, एएमयू के निदेशक प्रोफेसर असफर अली खान ने विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए सात करोड़ रुपये आवंटित करने के लिए कुलपति को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के यूजीसीएचआरडी केंद्र में एएमयू स्कूल शिक्षकों के लिए तीन सप्ताह के आनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समापन समारोह में प्रोफेसर असफर अली खान ने शिक्षकों से अपने निरंतर व्यावसायिक विकास पर विशेष ध्यान देने और गंभीर प्रयास करने का आग्रह किया। इससे पहले कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए एएमयू के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी है। विश्वविद्यालय का मिशन शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाना है।
विज्ञापन

यूजीसी-एचआरडी सेंटर के निदेशक प्रोफेसर अब्दुल रहीम किदवई ने कहा कि कक्षा में प्रभावी संचार और अभिव्यक्ति के लिए शिक्षकों को संचार कौशल पर ध्यान देना चाहिए। शिक्षा विभाग के पाठ्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर साजिद जमाल ने कहा कि इस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में दस एएमयू स्कूलों के 64 विभिन्न विषयों के शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिक्षकों ने गूगल क्लासरूम का उपयोग किया और शिक्षण वीडियो और लिखित असाइनमेंट अपलोड किए। यूजीसी-एचआरडीसी की सहायक निदेशक डा. फायजा अब्बासी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के चुनौतीपूर्ण समय में शिक्षकों ने ऑनलाइन शिक्षा को बखूबी अपनाया। शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. शाकिर ने तीन सप्ताह के पाठ्यक्रम के लिए सहायक समन्वयक के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed