{"_id":"64458540315d111649053713","slug":"amu-researcher-attacked-by-a-pack-of-dogs-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU : शोधार्थी पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, जख्मी छात्र ने कॉमन रूम की तरफ भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU : शोधार्थी पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, जख्मी छात्र ने कॉमन रूम की तरफ भागकर बचाई जान
Mon, 24 Apr 2023 12:51 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:51 AM IST
सार
देर रात एएमयू के एमएम हॉल में रह रहे राजनीति विषय से शोध करने वाले छात्र खालिद हसन हॉल के करीब फुटबॉल मैदान पर टहल रहे थे, तभी दो कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
घाव के निशान...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के एक शोधार्थी पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। शोधार्थी बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। कुत्तों ने उसके शरीर पर कई जगह काटा है। गंभीर रूप से घायल शोधार्थी का इलाज जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
शनिवार देर रात एएमयू के एमएम हॉल में रह रहे राजनीति विषय से शोध कर रहे खालिद हसन हॉल के करीब फुटबॉल के मैदान पर टहल रहे थे, तभी दो कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। जैसे-तैसे उससे बचने की कोशिश खालिद कर रहे थे। इसके बाद तीन और कुत्ते आ गए। कुत्तों ने खालिद को दौड़ाया और वह गिर गए। कुत्तों ने कई जगह काट लिया।
विज्ञापन
अपनी जान बचाने के लिए खालिद हॉल के कॉमन रूम की तरफ भागे। साथी छात्रों ने कॉमन का दरवाजा खोलकर उनकी जान बचाई। पीठ पर तीन, पैर पर तीन सहित अन्य जगहों पर कुत्तों ने काट लिया। खालिद ने बताया कि कुत्तों का खौफ काफी बढ़ गया है। पिछले दिनों एएमयू के सर सैयद हाउस के मैदान पर सुबह टहल रहे सेवानिवृत्त डॉक्टर सफदर अली पर कुत्तों ने हमला कर दिया। इसमें उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
महानगर के स्वर्ण जयंतीनगर में एक चार महीने की बच्ची को एक कुत्ता उठा ले गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। सुबह की घटना के बारे में दोपहर 3:30 बजे थाना क्वार्सी के प्रभारी ने सूचना दी थी। इसके बाद निगम के पशु चिकित्साधिकारी को 10 कर्मचारियों को दो कैटल कैचर वाहन के साथ भेजा गया। नगर आयुक्त ने इस घटना संज्ञान लिया है। -एहसान रब, पीआरओ, नगर निगम