फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   amu professior MJ warsi got international youth award

एएमयू के एमजे वारसी को मिला अंतरराष्ट्रीय युवा अवार्ड

Fri, 02 Apr 2021 01:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
amu professior MJ warsi got international youth award
प्रोफेसर एमजे वारसी बिहार टॉपर 2021 कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र पर - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के भाषा विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर एमजे वारसी को ‘बिहार टॉक-2021’ कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय युवा अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें उनके धर्मार्थ एवं मानव सेवा से जुड़े परोपकारी कार्यों तथा बिहार को वैश्विक मानचित्र पर लाने के उनके प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे उपस्थित थे। प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि उन्होंने कमला, कोसी और करेह नदियों के संगम के पास स्थित पैतृक गांव में, जो तीन महीने पानी में डूबा रहता है, के विकास के लिए विशेष कार्य किए हैं। प्रो वारसी ने अपनी माता के सपने को पूरा करने के लिए बिहार सरकार की मदद से गांव में स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया है। इसके अलावा, उनको कई पुरस्कार व सम्मान मिल चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed