फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU proctorial team stop to show movie Hitlar rise to power

फिल्म ‘हिटलर राइज टू पावर’ प्रॉक्टोरियल टीम ने रोकी

Wed, 01 Jan 2020 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
AMU proctorial team stop to show movie Hitlar rise to power
बाब ए सैयद गेट पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को लेकर शांतिपूर्ण धरना देते एएमयू छात्र । - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बाबे सैयद पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘हिटलर राइज टू पावर’ व ‘स्टेटलेस : असम एनआरसी’ प्रॉक्टोरियल टीम ने नहीं चलने दी। फिल्म चलाने की अनुमति प्रॉक्टोरियल टीम से नहीं ली गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) व एनआरसी के खिलाफ विद्यार्थियों का 16वें दिन धरना जारी रहा। वहीं, शाम को फिल्म चलने की जानकारी पर छात्रों की भीड़ बाबे सैयद पर एकत्र हो गई। फिल्म चलाए जाने की सूचना प्रॉक्टोरियल टीम के पास भी पहुंच गई। टीम के सदस्यों ने स्क्रीन उतरवा दी, जबकि अवैध रूप से लिए गए कनेक्शन को भी काट दिया। डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. नवेद ने बताया कि फिल्म चलने की जानकारी उन्हें नहीं थी और न ही अनुमति ली गई थी। अगर अनुमति ली जाती तो निश्चित रूप से उसे मना कर दिया जाता। फिल्म चलने नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि भीड़ भी मौके से हटा दी गई। इससे पहले दिन में विद्यार्थियों का शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed