फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU players will step up the flag in China

चीन में झंडा बुलंद करेंगे एएमयू के खिलाड़ी

Fri, 04 Aug 2017 01:50 AM IST
कौशल कुमार ओझा
कौशल कुमार ओझा Updated Fri, 04 Aug 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एवं कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी चीन में देश का झंडा बुलंद करने की तैयारी में है। यहां के चार खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप (अंडर 20) के लिए चयनित 15 खिलाड़ियों में जगह बनाई है।
विज्ञापन


इसका कैंप 10 से 20 अगस्त तक चंडीगढ़ में आयोजित होगा। इसमें से 12 खिलाड़ियों का चयन चीन में आयोजित होने जा रहे वर्ल्ड स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। 
विज्ञापन


कैंप के लिए चयनित खिलाड़ियों में एएमयू के मिंटो सर्किल स्कूल के छात्र नईम उर रहमान, तारुख मोहसिन, सिटी स्कूल के साजिद अहमद एवं कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के अमानउल्लाह फारूकी हैं। सभी खिलाड़ी कक्षा दसवीं के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. अमजद अली रिजवी ने खुशी का इजहार करते हुए एएमयू के स्केटिंग कोच अली अकबर एवं खिलाड़ियों को बधाई दी।

उन्होंने स्वयं स्केटिंग ग्राउंड पर पहुंच कर खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और आशा व्यक्त की कि ये खिलाड़ी चीन के नानजिंग शहर में आयोजित अंडर 20 वर्ल्ड रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में देश का झंडा बुलंद करेंगे।

एएमयू में स्केटिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के प्रति आभार प्रकट किया। मिंटो सर्किल के प्रिंसिपल फैसल नफीस ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। एएमयू स्केटिंग कोच अली अकबर ने बताया कि चैंपियनशिप 25 अगस्त से होगी।


उन्होंने कहा कि एएमयू के मोहम्मद आतिक 2008 में चीन गए थे और तीसरा स्थान हासिल किया था। 2014-2015 में मोहम्मद हारिस एवं असद अहमद कोलंबिया और स्पेन में अंडर 20 वर्ल्ड रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम की ओर से प्रतिभाग किया था। 2014 में कोच अली अकबर स्वयं भारतीय टीम का कोच बन कर कोलंबिया गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed