फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Notice of arrangement burnt by non-teaching staff

AMU: इंतजामिया के नोटिस को गैर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने जलाया, बिना नतीजे बैठक खत्म

Wed, 15 Nov 2023 02:21 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 15 Nov 2023 02:21 AM IST
सार

अपनी मांगों को लेकर एएमयू कुलपति कार्यालय के सामने कर्मचारी धरना दे रहे हैं। 9 नवंबर 2023 को कर्मचारियों ने व्यापक पैमाने पर आंदोलन किया था और कुलपति कार्यालय के गेट को कई घंटे तक बंद रखा था। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से सभी विभागों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। साथ ही चाय-पानी पिलाने में दिक्कतें भी हुईं।

विज्ञापन
AMU Notice of arrangement burnt by non-teaching staff
एएमयू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के नोटिस को गैर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने जला दिया। नोटिस देकर कर्मचारियों की अनुपस्थिति के बारे में जानकारी मांगी गई थी। कर्मचारियों ने इंतजामिया के खिलाफ नारेबाजी की। विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय के सामने 18वें दिन भी कर्मचारियों का धरना जारी रहा। 

विज्ञापन


अपनी मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय के सामने कर्मचारी धरना दे रहे हैं। 9 नवंबर 2023 को कर्मचारियों ने व्यापक पैमाने पर आंदोलन किया था और कुलपति कार्यालय के गेट को कई घंटे तक बंद रखा था। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से सभी विभागों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। साथ ही चाय-पानी पिलाने में दिक्कतें भी हुईं। इसके बाद संयुक्त कुलसचिव मोहम्मद आरिफुद्दीन अहमद ने 9 नवंबर को कर्मचारियों की अनुपस्थिति के बारे में अवगत कराने के लिए सभी विभागों, सभी हॉलों सहित अन्य जिम्मेदारों को पत्र जारी किया था।
विज्ञापन

 
 इसके विरोध में कुलपति कार्यालय के सामने नोटिस को जला दिया। कर्मचारियों ने इंतजामिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों के उग्र रवैये को देखते हुए प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से परीक्षा नियंत्रक और वित्त अधिकारी के समक्ष बातचीत करके कोई हल निकालने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना नतीजे की बैठक खत्म
14 नवंबर देर शाम एएमयू इंतजामिया और प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई, जो बिना किसी नतीजे की बैठक खत्म हो गई। कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल सैयद जकी अहमद, फैसल रईस, मोहम्मद अमजद, आबिद अली जैदी, रेहान अहमद, एसएम हामिद शोएब, आफाक अहमद खान, सलमान खलील, शाजिया अफरोज शामिल रहे। कर्मचारियों ने कहा कि भत्ते को लेकर बात नहीं होनी चाहिए, लेकिन उस पर इंतजामिया तैयार नहीं हुई। गलती इंतजामिया ने की है, तो वही भुगतेगी भी। कर्मचारियों के मामले में जो उच्च स्तरीय समिति ने रिपोर्ट दी थी, उसे कार्यकारी परिषद की बैठक में नहीं लाया गया। प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने कहा कि बिना किसी नतीजे की बैठक खत्म हो गई है। जल्द ही फिर बैठक बुलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed