फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amu: North Zone inter university cricket turnament

नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंटः फाइनल में कल एएमयू से कौन भिड़ेगा, फैसला आज

Tue, 03 Dec 2019 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Amu: North Zone inter university cricket turnament
एएमयू में आयोजित नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में सोमवार को एएमयू क्रिकेट पवेलियन पर खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी ने दिल्ली की गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी को हरा कर सेमी फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। इसी मैदान पर मंगलवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच अलफलाह यूनिवर्सिटी और दिल्ली यूनिवर्सिटी के बीच खेला जाएगा। इस मैच के विजेता का मुकाबला एएमयू क्रिकेट टीम के साथ चार दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

सोमवार को खेले गए क्वार्टर मैच में गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी ने पहले खेलते हुए 29 ओवर में 110 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिसमें यश ने 65 बाल पर 50 रन तथा सार्थक ने 16 बाल पर 11 रन बनाए अलफलाह यूनिवर्सिटी फरीदाबाद की ओर से मानिक ने 6 ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट लिए। अलफलाह यूनिवर्सिटी ने 110 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 2 विकेट खोकर 111 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीत कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। अलफलाह की ओर से यशपाल ने 21 बाल पर 52 रन बनाए तथा अरुण 13 बाल पर 23 रन बनाकर नाट आउट रहे । दिल्ली की ओर से यश ने 10 रन देकर 2 विकेट लिए।
विज्ञापन

मैच में अंपायरिंग का दायित्व खुर्शीद अहमद और एस मेहरोत्रा ने निभाया। जबकि स्कोरर अमित कुमार रहे। क्रिकेट टीम के प्रशिक्षक डॉ. फैसल शेरवानी ने टीम के खिलाड़ियों को फाइनल मैच में क्या तकनीक अपनानी है? उसके लिए टीम के खिलाड़ियों के साथ देर तक मैदान में मंत्रणा कर मैच जीतने की रणनीति बनाई। इस अवसर पर प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी, डॉ. फैसल शेरवानी, मो. अहमद मसीउद्दीन, डॉ. जमील अहमद, इश्तियाक अहमद, इमरान शिब्ली, सुहेल फारुकी, अदनान शमशाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed