{"_id":"5cec4194bdec22074d53cda3","slug":"amu-mba-and-b-lib-admission-examinations-aborted","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू ः एमबीए व बी.लिब की प्रवेश परीक्षाएं निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू ः एमबीए व बी.लिब की प्रवेश परीक्षाएं निरस्त
Tue, 28 May 2019 01:40 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Tue, 28 May 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
AMU
एएमयू ने बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफोरमेशन साइंस (बी.लिब) एवं एमबीए की प्रवेश परीक्षाएं निरस्त कर दी हैं। ये परीक्षाएं क्रमशः 15 और 16 जून को होंगी।
रविवार को एमबीए की प्रवेश परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र आउट हो गया था। इस मामले में रैकेट संचालित करने वाले चार लोग पुलिस के हाथ लगे हैं। पकड़े गए एक कर्मचारी ने यह भी स्वीकारा है कि 23 मई को आयोजित बी.लिब प्रवेश परीक्षा के दौरान भी उसने प्रश्न पत्र आउट कराया था।
सोमवार शाम कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद, प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान एवं परीक्षा कंट्रोलर मुजीबउल्लाह जुबैरी से बातचीत की। उसके बाद विवि प्रशासन ने एमबीए एवं बी. लिब की प्रवेश परीक्षा निरस्त कर दी। परीक्षा कंट्रोलर मुजीबउल्लाह जुबैरी ने बताया कि बी.लिब व एमबीए की प्रवेश परीक्षाएं क्रमश: 15 तथा 16 जून को होंगी।