{"_id":"60185e568ebc3e544c66eb7d","slug":"amu-maulana-azad-library-open-city-office-news-ali255191194","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू : 10 महीने बाद विद्यार्थियों के लिए खुली मौलाना आजाद लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू : 10 महीने बाद विद्यार्थियों के लिए खुली मौलाना आजाद लाइब्रेरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मौलाना आजाद लाइब्रेरी को सोमवार को 10 महीने बाद फिर से विद्यार्थियों के लिए खोल दिया गया।
कोरोना वायरस महामारी के चलते यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए बंद थी। 1960 में स्थापना के बाद यह पहला अवसर था जब विश्वविद्यालय की यह लाइब्रेरी इतने लंबे समय के लिए बंद रही हो। लाइब्रेरी को विद्यार्थियों के लिए खोलने से पहले सामाजिक दूरी बनाए रखने और अन्य सुरक्षा उपाय आवश्यक किए गए हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नोटिस जारी करके कहा गया है कि बिना मास्क के लाइब्रेरी के अंदर विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। लाइब्रेरी के अंदर भी सामाजिक दूरी बनी रहे इसके लिए लेन बनाई गई हैं। यूनिवर्सिटी लाइब्रेरियन मोहम्मद यूसुफ ने कहा है कि लाइब्रेरी में कोविड-19 नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। लाइब्रेरी सुबह 9:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुलेगी। शुक्रवार के दिन लाइब्रेरी दो पारियों में खुलेगी। सुबह 8:00 बजे से 12:30 बजे तक और 3:00 बजे से रात 10:00 बजे तक लाइब्रेरी खुलेगी।
2015 में मौलाना आजाद लाइब्रेरी को एशिया के विश्वविद्यालयों में सबसे बड़ी लाइब्रेरी घोषित किया गया था। यहां पर 18 लाख पुस्तकों का संग्रह है। इसमें दुर्लभ पांडुलिपियां और ग्रंथ शामिल हैं।