फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Kashmiri students will not meet to CM Yogi

यूपी: नहीं मिलेंगे योगी से एएमयू के कश्मीरी छात्र, सारी संभावनाएं खारिज

Thu, 26 Sep 2019 05:45 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 26 Sep 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
AMU Kashmiri students will not meet to CM Yogi
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कश्मीरी छात्रों के मिलने पर उहापोह की स्थित बनी हुई थी, लेकिन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में पढ़ने वाले जम्मू-कश्मीर के छात्रों ने योगी के बुलावे पर जाने से साफ इनकार कर दिया है। हालांकि बुधवार को ऐसी बात सामने निकलकर आई थी कि कश्मीरी छात्र मिलने के लिए राजी हो गए हैं। 

विज्ञापन


वहीं एएमयू के कैंटीन में एकत्रित हुए छात्रों ने योगी के बुलावे पर मिलने जाने की संभावना पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि एएमयू में पढ़ने वाला जम्मू कश्मीर का कोई भी छात्र योगी से मिलने नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर छात्र नेता मुबाशिर हसन ने कहा, "योगी आदित्यनाथ जम्मू-कश्मीर के छात्रों को मिलने के लिए इसलिए बुला रहे हैं कि वह अनुच्छेद-370 के हटाए जाने के बारे में छात्रों को बताना चाहते हैं, लेकिन छात्र इसके फायदे और नुकसान के बारे में पहले से ही जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसन ने कहा कि इस संबंध में योगी से मिलने का कोई फायदा नहीं है। अगर इस बारे में बात करनी है तो देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जम्मू-कश्मीर के छात्रों को वार्ता के लिए निमंत्रण भेजें। तब जाकर जम्मू-कश्मीर के छात्र उनसे वार्ता कर कश्मीरियों की परेशानी और अनुच्छेद- 370 हटाए जाने के बारे में अपना पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed