{"_id":"5e8eec6d8ebc3e774e112c67","slug":"amu-jn-medical-college-confirms-new-corona-cases-from-noida-and-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: जेएन मेडिकल कॉलेज में सात नए मामलों की पुष्टि, नोएडा और रामपुर के हैं मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: जेएन मेडिकल कॉलेज में सात नए मामलों की पुष्टि, नोएडा और रामपुर के हैं मरीज
Thu, 09 Apr 2020 03:05 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 09 Apr 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जेएन मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सात नए मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से पांच मामले रामपुर के और दो नोएडा के हैं।
विज्ञापन
इस तरह जेएन मेडिकल कॉलेज में अब तक कुल 66 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हो चुकी है। यहां अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1292 सैंपलों की जांच हो चुकी है। इनमें से सबसे अधिक 49 मामले नोएडा के पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ के किसी भी केस में अभी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के अब तक चार मामले हाथरस के हैं, तीन बुलंदशहर के, दो मथुरा के और एक एक मामला मुरादाबाद, आगरा और बदायूं का प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में कोरोना ओपीडी संचालित की जा रही है। यहां पर आने वाले कोरोना संदिग्ध मरीजों के उपचार में पूरी सावधानी बरती जा रही है।