फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU is not on Jinnah's father's land, will get the picture removed soon

जिन्ना के बाप की जमीन पर नहीं है एएमयू, जल्द हटवाएंगे तस्वीर

Mon, 02 Aug 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
AMU is not on Jinnah's father's land, will get the picture removed soon
करणी सेना के जिला स्तरीय सम्मेलन में उपस्थित सूरजपाल अम्मू , फिरोज खान व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) जिन्ना के बाप की जमीन पर नहीं है। बल्कि यह जमीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने एएमयू बनाने के लिए दान में दी थी। ऐसे में यहां जिन्ना की तस्वीर कैसे रहने देंगे। जल्द ही तस्वीर को हटवाया जाएगा। यह बातें रविवार को रघुनाथ पैलेस में करणी सेना के जिला स्तरीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश के भाजपा प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू ने कही। महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान ने सनातन धर्म की तारीफ की।
विज्ञापन

सूरजपाल अम्मू ने कहा कि वह राष्ट्रवाद का समर्थन करते हैं। देश के हित में हर कदम उठाएंगे। यहां उन्होंने झूठे और निकम्मे राजेताओं का जुलूस निकालने में पीछे न हटने का प्रस्ताव भी पास कराया। साथ ही समर्थन न देने के लिए कहा। एएमयू में जिन्ना की तस्वीर की जानकारी पर तीखी टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि जब जिन्ना पाकिस्तान चला गया और एएमयू जिन्ना के बाप की जमीन नहीं है तो उसकी तस्वीर क्यों चस्पा है। करणी सेना इसका विरोध करती है।
विज्ञापन

महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान ने सनातन धर्म की सराहना की। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म आदि काल से चला आ रहा है। खुद अफ्रीकी पठान होते हुए गीता को पढ़ा और अपने व्यक्तिगत जीवन में लागू भी किया है। भगवान श्रीकृष्ण का जिक्र करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष की तुलना की। इस मौके पर युवा शक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष बॉबी पारीक, व्यापार शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सिंघल, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री उम्मेद करीरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमेर सिंह तंवर, उपाध्यक्ष सुभाष राठौड़, कोषाध्यक्ष दिनेश चौहान, संगठन मंत्री रुचिका अग्रवाल, उपाध्यक्ष विवेक तोमर, व्यापार प्रकोष्ठ की संगठन महामंत्री राखी गर्ग, व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बादल तंवर, युवा शक्ति प्रदेश अध्यक्ष शेखर चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री शिवांश चंदेल, संजीव सोलंकी, कुलदीप राघव, केके चौहान, आशीष चौहान, विवेक अग्रवाल, प्रणय शर्मा, अतुल राष्ट्रीय, संजय चौधरी, विनायक अग्रवाल, मनीष पाल सिंह, विपुल गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज कुंद्रा जैसे लोगों का समर्थन करना होगा पाप : फिरोज खान
अभिनेता फिरोज खान ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राज कुंद्रा जैसे लोगों का समर्थन करना पाप होगा। मैं किसी भी तरह से भारतीय सभ्यता के खिलाफ नहीं जाऊंगा।

करणी सेना के कार्यक्रम में शामिल होने आए अभिनेता फिरोज खान जब पत्रकारों से रूबरू हुए तो उन्होंने कई मामलों में बेबाकी से अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफार्म पर सेंसरशिप लागू होनी चाहिए। इससे भारतीय सभ्यता को बचाया जा सकता है। यूपी सरकार के जनसंख्या नीति पर उन्होंने कहा कि राजनीति से अलग हूं। फिल्म इंडस्ट्री में राज कुंद्रा के प्रकरण का सवाल आया तो उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति बहुत सुंदर है। इसको बिगाड़ने वाले राजकुंद्रा जैसे लोगों का अगर समर्थन किया तो यह मेरे लिए पाप होगा। अर्जुन के किरदार ने मुझे यह सिखा दिया कि हमेशा सत्य के लिए लड़ना चाहिए। इसीलिए सत्य बोलने से कभी हिचकिचाना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed