{"_id":"cc7e159ac78c8f447e41bfcccce0c353","slug":"amu-initiative-to-create-a-football-academy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में फुटबाल एकेडमी बनाने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में फुटबाल एकेडमी बनाने की पहल
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
Updated Thu, 25 Jun 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में फुटबाल एकेडमी बनाने की तैयारी है। एएमयू के खेल सलाहकार एवं ओलंपियन एसएस हकीम ने फुटबाल एकेडमी से संबंधित प्रस्ताव कुलपति जमीरउद्दीन शाह के पास भेज दिया है। उन्होंने अलीगढ़ शहर के दूसरे स्कूल के बेहतर फुटबाल खिलाड़ियों को एएमयू के स्कूलों में दाखिला देकर ट्रेंड करने की भी सिफारिश की है, ताकि एएमयू से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के फुटबाल खिलाड़ी निकल सके।
ओलंपियन एसएस हकीम के निर्देशन में एएमयू में शहर के स्कूली बच्चों के लिए फुटबाल समर कैंप का आयोजन किया गया था। इसमें विभिन्न स्कूलों से करीब 150 बच्चे शामिल हुए। हकीम ने उनमें से 24 बच्चों को ट्रेंड करने के लिए चुना है। 24 में 8 बच्चे एएमयू के हैं, शेष शहर के दूसरे स्कूलों के हैं। चयन के बाद उन्होंने कुलपति जमीरउद्दीन शाह के पास एएमयू के स्कूली छात्रों के लिए फुटबाल एकेडमी बनाने का प्रस्ताव भेजा है।
इस प्रस्ताव में उन्होंने यह सुझाव भी दिया है कि दूसरे स्कूल के छात्रों को खेल कोटे से एएमयू के स्कूलों में दाखिला दिया जाए। हकीम का कहना है कि अलीगढ़ में फुटबाल का क्रेज है। कई बच्चे ऐसे हैं, जिन्हें बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए तो भविष्य में एएमयू एवं शहर का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फुटबाल के लिए मशहूर दिल्ली यूनाइटेड में उन्होंने पांच बच्चों की सूची भेजी थी, जिसमें से तीन का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन
अब तीनों दिल्ली यूनाइटेड के लिए खेलेंगे। हकीम का कहना है कि देश में फुटबाल के अच्छे खिलाड़ी पैदा करना है तो स्कूली स्तर पर ही सबसे अधिक ध्यान देने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में भारत की मेजबानी में अंडर 17 फुटबाल वर्ल्ड कप प्रस्तावित है।