फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU, Hyderabad, Jaamu and Karnal's team entered into next round.

एएमयू, हैदराबाद, यमुनानगर, जम्मू और करनाल की टीमें अगले चक्र में

Sun, 13 Oct 2019 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
AMU, Hyderabad, Jaamu and Karnal's team entered into next round.
अमुवि में आयोजित रोलर हॉकी स्केटिंग प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : CITY OFFICE
एएमयू की गेम्स कमेटी और एएमयू ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन अलीगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय सर सैयद रोलर हाकी पुरुष प्रतियोगिता के मुकाबलों में एएमयू, संगरूर, हैदराबाद, तमिलनाडु, यमुना नगर, करनाल तथा जम्मू की टीमें अगले चक्र में प्रवेश कर गई हैं।
विज्ञापन

एएमयू (आरएचयू) की टीम ने जम्मू (एसआरएससी) की टीम को 2-1, बिजनौर को 6-0 तथा दिल्ली को 5-1 से हराया। जम्मू के विरुद्ध खेले गए मैच में एएमयू के अशब और संतोष ने 1-1 गोल किया, जबकि जम्मू की ओर से 1 मात्र गोल राहुल द्वारा किया गया।
विज्ञापन

बिजनौर के विरुद्ध खेले गये मैच में एएमयू के उमर आरिफ ने 2 तथा तारूख, नईम, संतोष और अली ने 1-1 गोल किया। दिल्ली के विरुद्ध खेले गए मैच में एएमयू के नईम ने 3 तथा तारूख व संतोष ने 1-1 गोल किया। दिल्ली की ओर से हरप्रीत द्वारा एक गोल किया गया। संगरूर (पीएससी) की टीम ने रेडीलो (आरएससी) को 3-0 तथा तमिलनाडु (एचसी) को 5-1 से हराया। गुड़गांव (जीएससी) की टीम ने यमुना नगर (आरएफसी) को 8-0 से हराया। चंडीगढ़ की टीम के न आने के कारण गुड़गांव की टीम को वाकओवर दे दिया गया। यमुना नगर (आरएफसी) ने रोडीलो (आरएससी) को 6-2 और संगरूर (पीएससी) को 4-0 से हराया। चंडीगढ़ की टीम के न आने के कारण यमुना नगर को वाक ओवर मिल गया। तमिलनाडु (एचसी) की टीम ने गुड़गांव (जीएससी) को 7-0 से हराया। हैदराबाद (वीपीजी) तथा दिल्ली (डीआरएससी) की टीमों के बीच मैच 1-1 से टाई रहा। जम्मू (एसआरएससी) की टीम ने बिजनौर (बीआरएचसी) को 5-1 से हराया। दिल्ली (डीआरएससी) ने बिजनौर (बीआरएचसी) को 4.0 से हराया। मैच के दौरान टूर्नामेंट के आयोजन सचिव डॉ. आजम मीर खान, जिमनेजियम क्लब अध्यक्ष प्रो. मजहर अब्बास तथा स्केटिंग कोच अली अकबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed