{"_id":"5fd917d18ebc3e3ba47b53fc","slug":"amu-former-registrar-sayyed-mohamad-afzal-die-aligarh-news-ali251221940","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू के पूर्व रजिस्ट्रार सैयद मोहम्मद अफजल का निधन, शोक जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू के पूर्व रजिस्ट्रार सैयद मोहम्मद अफजल का निधन, शोक जताया
विज्ञापन
एएमयू के पूर्व रजिस्ट्रार सैयद मोहम्मद अफजल जिनका के मंगलवार को निधन हो गया
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार सैयद मोहम्मद अफजल का मंगलवार को बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। मोहम्मद अफ जल भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी थे और वर्तमान में मध्यप्रदेश में एडीजी थे। इसके अलावा विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे।
अनूपशहर रोड स्थित कबीर कालोनी, अलीगढ़ के रहने वाले सैयद मोहम्मद अफ जल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सन 2000 से लेकर सन 2001 तक रजिस्ट्रार के पद पर रहे। उस समय हामिद अंसारी कुलपति के पद पर थे। मोहम्मद अफ जल के बड़े भाई मोहम्मद अशरफ भारत के मुख्य आयकर अधिकारी हैं। उनके एक और बड़े भाई सैयद मोहम्मद अमीन विश्वविद्यालय में वरिष्ठ शिक्षक हैं। वह एटा के मरहरा शरीफ से ताल्लुक रखते थे।
सैयद मोहम्मद अफजल अपने साहित्यिक झुकाव और लेखन के लिए भी जाने जाते हैं। वह जामिया मिलिया इस्लामिया के भी रजिस्ट्रार के पद पर रहे।
उनके निधन से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और एएमयू के पूर्व छात्र विवेक बंसल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।