फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU engineering students wins online competition

आनलाइन प्रतियोगिता डेयर टू कम्पीट डी-कोविडेथान  में एएमयू छात्र रहे अव्वल रागियों की दूरस्थ मानीटरिंग व कोविड-19 की पहचान कर इससे सम्बन्धित डाटा जमा किया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
AMU engineering students wins online competition
आनलाइन प्रतियोगिता जीतने वाले एएमयू छात्र - फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन इंजीनियरिंग कालेज के कम्प्यूटर इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों मोहम्मद आसिफ ज़मीर तथा दानिश खान की टीम ने आनलाइन प्रतियोगिता डेयर टू कम्पीट डी-कोविडेथान  में पहला स्थान प्राप्त किया। इसमें रागियों की दूरस्थ मानीटरिंग तथा कोविड-19 की पहचान कर इससे सम्बन्धित डाटा जमा कर गहरे अध्ययन के लिये उपलब्ध कराने से सम्बन्धित उनके विचार पर उन्हें 792 प्रतिभागियों में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  इस पुरस्कार के अन्तर्गत उक्त टीम को नगद 30 हजार रुपये की धनराशि के साथ उनके विचार को इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी राइट के अन्तर्गत 15 सबसे अच्छे विचार को भारत सरकार को भेजा गया है। प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले अभिनव डिजाइन विचार कोविड-1़9 के मरीजों की रिमोट मानीटरिंग की भविष्यवाणी करने वाली एकत्रित डाटा बेस को सीखने का समाधान प्रदान करना है। इसे कम्प्यूटर इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. सरोश उमर की मेंटरशिप में तैयार किया गया है। आयोजकों का उद्देश्य डी-कोविडेथान के द्वारा देश की बौद्विक सम्पदा और नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें एक चैनल उपलब्ध कराना है ताकि वह इसे सम्बन्धित अधिकारियों तक पहुंचा सकें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed