फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU engineering students blocked the road

AMU: इंजीनियरिंग छात्रों ने सड़क पर लगाया जाम, ईयर बैक लगाने का लगाया आरोप

Mon, 05 Aug 2024 03:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 03:23 PM IST
सार

छात्रों का कहना था कि क्रेडिट सिस्टम का पुनर्मूल्यांकन होना चाहिए। कई बार अपनी समस्याएं शिक्षकों को बता चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा।

विज्ञापन
AMU engineering students blocked the road
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में 5 अगस्त को ईयर बैक लगने पर बीटेक के छात्रों ने सड़क पर जाम लगा दिया। उन्होंने सड़क पर बाइकें खड़ी कर करीब तीन घंटे तक लोगों की आवाजाही को बंद रखा। बीटेक प्रथम व द्वितीय वर्ष के 150 छात्रों की ईयर बैक लगी है। छात्रों ने आरोप लगाया कि जानबूझकर उनकी क्रेडिट कम की गई है।  

विज्ञापन


 दोपहर करीब एक बजे छात्रों ने इंजीनियरिंग विभाग के सामने जाम लगा दिया, जो शाम करीब चार बजे तक लगा रहा। उन्होंने प्रदर्शन भी किया। इससे जेएन मेडिकल कॉलेज सहित अन्य विभाग की तरफ आने-जाने वाले लोगों को दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ा। खबर पर पहुंची प्रॉक्टोरियल टीम ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने ठोस आश्वासन के बाद ही सड़क से बाइकें हटाने की बात कही। 
विज्ञापन


छात्रों का कहना था कि क्रेडिट सिस्टम का पुनर्मूल्यांकन होना चाहिए। कई बार अपनी समस्याएं शिक्षकों को बता चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि छात्रों की समस्याएं सुन ली गई हैं। उनकी मांगों को परीक्षा नियंत्रक के समक्ष रख दिया गया है, जो नियमानुसार होगा, उसे किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed