फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU engineering entrance exam on September 20

एएमयू में इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा 20 सितंबर को

Fri, 13 Aug 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
AMU engineering entrance exam on September 20
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में इंजीनियरिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। लंबे समय से प्रवेश परीक्षा की तिथियों का इंतजार छात्र-छात्राओं को था।
विज्ञापन

एएमयू में बीटेक और बीआर्क के लिए प्रवेश परीक्षा 20 सितंबर को होगी। बीएससी ऑनर्स, बीकॉम, बीए ऑनर्स के लिए प्रवेश परीक्षा 19 सितंबर को होगी।
बीएएलएलबी के लिए प्रवेश परीक्षा 21 सितंबर को होगी। जबकि कक्षा 11 और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए प्रवेश परीक्षा 26 सितंबर को संचालित की जाएगी। एमबीए और बीएड के लिए प्रवेश परीक्षा 27 सितंबर को होगी। ये सभी प्रवेश परीक्षाएं अलीगढ़ के परीक्षा केंद्रों के साथ-साथ देश के अन्य निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संचालित की जाएंगी। इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। विलंब के साथ ही सही इन परीक्षाओं के संचालित होने से आवेदकों ने राहत की सांस ली है। दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इन परीक्षाओं के संचालन के लिए पूरी तैयारी कर ली हैं। महामारी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed