फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU employees took out peace march

AMU: कर्मचारियों ने निकाला शांति पैदल मार्च, इंतजामिया के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

Tue, 09 Jan 2024 01:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 09 Jan 2024 01:19 AM IST
सार

विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय के सामने कर्मचारियों ने 28 अक्तूबर 2023 को धरना शुरू किया था। 8 जनवरी को दोपहर तीन बजे से एएमयू के शिक्षा विभाग के पास कर्मचारियों का जुटना शुरू हो गया। शाम चार बजे तक सैकड़ों की तादाद में कर्मचारी जुट गए। जुलूस की शक्ल में कर्मचारियों ने शांति पैदल मार्च शुरू किया। पैदल मार्च डक पॉन्ड, बाब-ए-सैयद होते हुए धरना स्थल पर खत्म हुआ।

विज्ञापन
AMU employees took out peace march
एएमयू विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर शांति पैदल मार्च निकाला। सैकड़ों की तादाद में कर्मचारियों ने एएमयू इंतजामिया के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय के सामने कर्मचारियों ने 28 अक्तूबर 2023 को धरना शुरू किया था। 8 जनवरी को दोपहर तीन बजे से एएमयू के शिक्षा विभाग के पास कर्मचारियों का जुटना शुरू हो गया। शाम चार बजे तक सैकड़ों की तादाद में कर्मचारी जुट गए। जुलूस की शक्ल में कर्मचारियों ने शांति पैदल मार्च शुरू किया। पैदल मार्च डक पॉन्ड, बाब-ए-सैयद होते हुए धरना स्थल पर खत्म हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान कर्मचारियों ने खूब नारेबाजी की। संयुक्त कार्रवाई समिति के संयोजक सैयद जकी अहमद और रेहान अहमद ने बताया कि ठंड के बाद भी कर्मचारियों की भीड़ होना इस बात की दलील है कि वह अपना हक चाहते हैं, जिसे इंतजामिया देने में आनाकानी कर रहा है। सैयद जकी ने बताया कि पिछले दिनों कार्यकारी परिषद की बैठक हुई थी, जिसमें कर्मचारियों के मुद्दे पर चर्चा होनी थी, लेकिन नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


18 जनवरी को बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर समाधान होने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि अगर बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है तो 19 जनवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर सभी कर्मचारी चले जाएंगे, जिनकी संख्या करीब पांच हजार है। कर्मचारियों ने प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed