फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU class 12 result declared

AMU: 12वीं का परिणाम घोषित, इफा इरशाद और विदाद जमील ने किया टॉप, ऐसे देखें रिजल्ट

Wed, 15 May 2024 08:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 15 May 2024 08:31 PM IST
सार

एएमयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) की इफा इरशाद और विदाद जमील ने 500 में से 484 अंक हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। जुनैरा खान 483 अंक हासिल कर दूसरे स्थान, मरियम अहमद और सिमरा खान ने 482 अंकों प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
AMU class 12 result declared
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा भाग द्वितीय (12वीं कक्षा) का परिणाम घोषित कर दिया है। इफा इरशाद और विदाद जमील ने परीक्षा में टॉप किया है। 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए कुल 2886 छात्र उपस्थित हुए। छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.07 रहा है।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक कार्यालय द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) की इफा इरशाद और विदाद जमील ने 500 में से 484 अंक हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। उसी स्कूल की जुनैरा खान 483 अंक हासिल कर दूसरे स्थान, मरियम अहमद और सिमरा खान ने 482 अंकों प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं, उनके बाद आमना शमीम ने 481 अंक हासिल किए। ये सभी छात्र साइंस स्ट्रीम की मेरिट सूची में भी आगे रहे।
विज्ञापन


ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में उमरा फातमा 478 अंक, अर्शी 477 अंक, दिशा शर्मा 473 अंक, शताक्षी उपाध्याय 473 अंक और नाजिया नजीर ने 471 अंक पाकर सफलता हासिल की। कॉमर्स स्ट्रीम में ताबिश मसूद(477 अंक, अनिकेत मिश्रा 470 अंक और हिरा बानो ने 468 अंक हासिल कर तालिका में शीर्ष पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू वीसी ने दीं बधाई
एएमयू कुलपति प्रोफेसर नईमा खातून ने कहा कि यह अनुकरणीय शैक्षणिक उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत करने और जीवन में सफल होने की दृढ़ता और दृढ़ संकल्प को को दर्शाता है। उन्होंने सफल छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी।


ऐसे देखें रिजल्ट
सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा भाग- द्वितीय (कक्षा 12) 2024 का परिणाम एएमयू  कंट्रोलर एग्जाम की आधिकारिक वेबसाइट http://results.amucontrollerexams.com/oeps पर अपलोड कर दिया गया है। जिस पर जाकर Enrolment No. और Date of Birth या Registered Mobile डालकर लॉग इन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed