{"_id":"62aa3afc6c5fab179c36b321","slug":"amu-canteen-operator-assaulted-in-aftab-hall-city-office-news-ali293973256","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू : आफताब हॉल में कैंटीन संचालक से मारपीट, लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू : आफताब हॉल में कैंटीन संचालक से मारपीट, लूट का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के आफताब हॉल में मंगलवार शाम कैंटीन संचालक के साथ बाइक सवार कुछ युवकों ने मारपीट कर डाली। आरोप है कि युवकों ने कैंटीन संचालक की जेब में रखे 18 हजार रुपये लूट लिए और भाग गए। इस बीच प्रॉक्टेरियल टीम ने दो आरोपी युवकों को पकड़कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया है। देर रात तक थाने में पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
एएमयू में पिछले कई दिनों से लूट, मारपीट की घटनाएं बढ़ने से छात्र-छात्राओं में खौफ का माहौल है। प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली के अनुसार, आफताब हॉल के पास कैंटीन चलाने वाले आमिर के अनुसार शाम के वक्त वह बाइक से किसी काम से बाजार जा रहे थे। तभी तीन-चार बाइकों पर सवार युवकों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर उसकी जेब में रखे 18 हजार रुपये लूट कर भाग गए। शोर-शराबे पर प्रॉक्टेरियल टीम मौके पर पहुंची। इसी बीच दो आरोपियों को पीड़ित कैंटीन संचालक आमिर ने पहचान लिया। जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया और सिविल लाइंस थाने की पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस प्रवेश कुमार राणा ने बताया कि मामला दो बाइकों के आपस में टकरा जाने का है, लूटपाट का नहीं है। इस विवाद में दूसरे युवक ने अपने कुछ साथियों को फोन कर बुला लिया और कैंटीन संचालक से मारपीट कर दी। उसे चोट आई हैं। मौके से पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
लूटपाट की घटनाओं से बढ़ रहा डर
एएमयू कैंपस के आस-पास पिछले एक सप्ताह में लूट समेत कई आपराधिक घटनाएं घटित हो चुकी हैं। इसको लेकर यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में डर का माहौल बन रहा है। रविवार को एमटेक के छात्र यावर अहमद भट्ट से रविवार देर रात बदमाशों ने मोबाइल फोन और लैपटॉप को लूट लिया था। वे सुलेमान हॉल से मौलाना आजाद लाइब्रेरी के लिए निकले थे। तभी दो स्कूटी सवार लुटेरों ने बंदूक दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।