फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU BHU Allahabad university on alert after violence in JNU

जेएनयू हिंसा के बाद प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों में अलर्ट, भारी फोर्स तैनात कर रखी जा रही नजर

Mon, 06 Jan 2020 12:44 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 06 Jan 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
AMU BHU Allahabad university on alert after violence in JNU
एएमयू में तैनात सुरक्षाबल - फोटो : ANI

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार शाम नकाबपोशों द्वारा किए गए हमले के बाद प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जहां भी प्रशासन को किसी प्रकार की हिंसा होने या माहौल बिगड़ने की आशंका है, वहां सुरक्षा व्यवस्था पहले से भी ज्यादा सख्त कर दी गई है।

विज्ञापन


प्रशासन की सख्ती का असर सबसे पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में नजर आया। रविवार रात से ही एएमयू में छात्र एकजुट होने लगे, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल कदम उठाया। रात से ही परिसर में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। हालांकि इसके बाद भी कुछ छात्रों ने देर रात मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


वहीं काशी हिंदू विश्वविद्यालय में सोमवार को अभाविप कार्यकर्ताओं के जेएनयू की घटना के विरोध में पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस-पीएसी तुरंत गेट पर पहुंची और हालात को काबू करने में जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) और इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी को लेकर भी पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। अलीगढ़, वाराणसी और प्रयागराज पुलिस को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। 


इसके साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस को यूनिवर्सिटी प्रशासन से संवाद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी बीच सोमवार को एएमयू प्रवक्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया गया है। यूनिवर्सिटी आज नहीं खुलेगी। इसका साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल परिसर के अंदर की परिस्थितियां सामान्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed