एएमयू ने हिसार को 8 विकेट से हराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ (ब्यूरो)। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में चल रहे नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में हरियाणा एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी हिसार की टीम ने मेजबान एएमयू के सामने घुटने टेक दिए। एएमयू की टीम ने हिसार को 8 विकेट से पराजित किया।
अन्य मैचों में एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी श्रीनगर ने शारदा यूनिवर्सिटी नोएडा को 191 रन, एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी बरेली ने आईके गुजराल पीटीयू जालंधर को 5 विकेट तथा सेम हिंग्गिस बॉटम इंस्टीट्यूट इलाहाबाद ने इस्लामिक यूनिवर्सिटी पुलवामा जम्मू-कश्मीर को 90 रनों से हराकर टूर्नामेंट के अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है।
हरियाणा एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी हिसार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए। दिनेश कुमार ने 22 एवं अमोल ने 21 रन बनाए। मोहम्मद सुल्तान अंसारी ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 18 रन देकर 5 खिलाड़ियों को पवेलियन वापस भेजा। जवाब में उतरी एएमयू की टीम ने 110 रन के लक्ष्य को 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। मोहम्मद सुल्तान अंसारी ने गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 39 रन बनाए, जबकि सलीम अंसारी ने 31 रनों का योगदान दिया।
दूसरे मैच में एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी श्रीनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 8 विकेट पर 305 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। करणवीर सिंह ने शानदार 141 रन बनाए। जब कि सूरज नेगी 25 रन बनाकर नॉट आउट रहे। जावेद इकबाल ने तीन विकेट लेने में सफलता हासिल की। जवाब में उतरी शारदा यूनिवर्सिटी नोएडा की टीम 23.5 ओवरों में 114 रनों का ही स्कोर कर सकी।
तीसरे मैच में आईके गुजराल पीटीयू जालंधर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.1 ओवर में 90 रन बनाए। अजय वीर सिंह ने 22 और पीयूष लिखी ने 12 रनों का योगदान दिया। शिमरन शर्मा ने 3 विकेट प्राप्त किए। जवाब में उतरी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की टीम ने इस लक्ष्य को 18.2 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। चौथे मैच में इलाहाबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.2 ओवरों में 204 रन बनाए। सरबजीत दुबे ने 48 और रवींद्र राय ने 39 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी पुलवामा की टीम 31 ओवरों में 114 रनों का ही स्कोर कर सकी।