फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Administration issued an Advisory to Avoid going out of campus for Kashmir students

एएमयू प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, कहा- कैंपस से बाहर जाने से परहेज करें कश्मीर के छात्र

Mon, 18 Feb 2019 03:08 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 18 Feb 2019 03:08 AM IST
विज्ञापन
AMU Administration issued an Advisory to Avoid going out of campus for Kashmir students
AMU

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले जम्मू कश्मीर के छात्रों को कैंपस से बाहर जाने से परहेज करने का सुझाव दिया गया है। पुलवामा अटैक के बाद से नागरिकों में काफी आक्रोश है। इस अटैक में सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे।

विज्ञापन


देश भर में शहीदों के सम्मान कैंडल मार्च का आयोजन हो रहा है। ऐसे में एएमयू प्रशासन ने कश्मीर के छात्रों को कैंपस से बाहर नहीं निकलने का सुझाव दिया है। एएमयू पीआरओ आफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि डीएसडब्लू की तरफ से मौखिक एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एएमयू में करीब 800 कश्मीर के छात्र पढ़ते हैं। पुलवामा अटैक के बाद एएमयू में पढ़ने वाले कश्मीर निवासी छात्र बासिम हिलाल की आपत्तिजनक ट्वीट के बाद यहां का माहौल भी गरम है। एएमयू प्रशासन द्वारा आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में मुकदमा भी दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed