फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amrit Mahotsav

अमृत महोत्सव : शहीदों को नमन, परिजनों का सम्मान

Tue, 10 Aug 2021 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Amrit Mahotsav
कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्तम्भ पर पुष्प अर्पित करतीं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे। - फोटो : CITY OFFICE
काकोरी घटना की वर्षगांठ पर जिले में शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। शहीदों को नमन किया गया। देशभक्ति के तरानों ने कार्यक्रम को रंगारंग बना दिया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में काकोरी घटना की वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का आयोजन हुआ। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने शहीद स्तंभ पर आजादी के ज्ञात एवं अज्ञात वीर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के चिन्ह स्थानों को तीर्थ स्थलों में परिवर्तित करने का प्रयास होगा ताकि नई पीढ़ी को इनसे प्रेरणा प्राप्त हो और वह क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इतिहास को अच्छे से जान सकें।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि आज हम सभी जो आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे समाज के तमाम क्रांतिकारियों, सेनानियों का बलिदान है। ब्रज प्रांत भाजपा के अध्यक्ष ठा. श्योराज सिंह ने लोगों का विशेष तौर पर युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि वह आजादी के इतिहास को एक बार अवश्य पढ़ें। कोल विधायक अनिल पाराशर ने आजादी के दीवानों को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानल हकीम तुलसी प्रसाद के पौत्र प्रदीप अग्रवाल एवं प्रपौत्र सौरभ बाल जीवन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठा. नेत्रपाल सिंह के पौत्र प्रमोद सेनानी, स्वतंत्रता सेनानी नवाब सिंह चौहान, आजाद हिंद फौज से जुड़े स्वतंत्रता सेनानी गंगाधर शर्मा के पुत्र सुरेंद्र शर्मा एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी फाउंडेशन के सरदार स्वर्ण सिंह नीटू को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं पीआरडी जवानों, सहायक अध्यापकों-अध्यापिकाओं के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कवि वेदप्रकाश मणि ने कविता पाठ किया। कक्षा-10 के छात्र कुणाल ने संदेशे आते हैं.., डॉ. संगीता राय ने सदा हम शहीदों के गुनगुनाएंगे..., विजय प्रकाश भारद्वाज ने शहादत का हमारे मुल्क में इतिहास चंगा है..., प्रतिभा भारद्वाज ने हमारे देश की महिमा सबसे पुरानी है... गीत गाया। मनोज कुमार, उमंग गुप्ता, नवीन कुमार, प्रदीप चौहान, सालनी सोलंकी, यतीश, अवशेष, लाखन कुमार मुजीबुर्रहमान ने रचनाएं पेश कीं।
अंत में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डीपी पाल ने आभार जताया। इस दौरान एडीएम वित्त विधान जायसवाल, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, डीओ पीआरडी हरिप्रेम, एनसीसी अधिकारी अनुज कुमार, डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा, एबीएसए मुकेश कुमार, पीटीआई सुशील शर्मा, समन्वयक प्रवीण शर्मा, जिला विज्ञान क्लब समन्वयक राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

रैली निकाल कर दिया देशभक्ति का संदेश
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एनसीसी एवं स्काउट गाइड कैडेट्स द्वारा नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज से शहीद स्तंभ कलेक्ट्रेट तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में कैडेट्स ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अंबुज जैन, धर्म समाज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कौशलेंद्र यादव, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य शैलेंद्र यादव, राजकीय हाई स्कूल जवार की प्रधानाचार्या मनोरमा ठाकुर, राजकीय हाई स्कूल, गंगीरी की प्रधानाचार्या रेनू बाला शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed