फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amit Shah, Chief Minister and other dignitaries will remain in tight security circle

अमित शाह, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य 

Tue, 05 Feb 2019 01:52 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 05 Feb 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah, Chief Minister and other dignitaries will remain in tight security circle
Amit Shah
तालानगरी स्थित सेंट फिदेलिस स्कूल के समीप के मैदान में छह फरवरी को होने वाले भाजपा के क्षेत्रीय बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में भाग लेने आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य एवं दस मंत्रियों के आगमन के लिए प्रशासन ने जबर्दस्त सुरक्षा इंतजाम किये हैं।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस फोर्स के अलावा बाहरी जनपदों से 2500 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी बुलाए गए हैं। यही नहीं स्नाइपर्स, एटीएस, सभी तरह के स्क्वायड, वीवीआईपी की सुरक्षा में लगने वाली सीक्योरिटी टीम के साथ मजिस्ट्रेट एवं खुफिया तंत्र भी पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखेगा। बाहरी फोर्स एवं सीक्योरिटी टीम मंगलवार सुबह पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन


तालानगरी स्थित सेंट फिदेलिस स्कूल के समीप के मैदान में छह फरवरी को होने वाले भाजपा के क्षेत्रीय बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में भाग लेने आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य एवं सुनील बंसल समेत दस मंत्रियों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय समेत कई अन्य दिग्गज बुधवार छह फरवरी को भाजपा के ब्रज क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में भाग लेने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी अधिक संख्या में वीआईपी को देखते हुए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किये हैं। मंच स्थल से लेकर समूचे ग्राउंड में सुरक्षा का फुल प्रूफ प्लान तैयार किया गया है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि मुख्यमंत्री समेत सभी वीआईपी कड़े सुरक्षा घेरे में रहेंगे। उनके चहुंओर तीन मजिस्ट्रेटों के अलावा स्नाइपर्स, एटीएस, सीक्योरिटी टीम का कड़ा पहरा रहेगा। बाहरी जनपदों से आ रही 2500 कर्मचारी अधिकारियों की टीम और सीक्योरिटी टीम मंगलवार सुबह अलीगढ़ आ जाएगी। इस मामले में मंगलवार दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम स्थल पर ही पुलिस फोर्स की बैठक बुलाई गई है। सुरक्षा का रिहर्सल भी कार्यक्रम स्थल पर ही होगा। 

सीएम नहीं करेंगे किसी परियोजना की चर्चा
भाजपा के कार्यक्रम में आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री समेत अन्य वीआईपी का फोकस कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक चर्चा पर रहेगा। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि इस दौरान वह किसी परियोजना अथवा विकास कार्य पर न तो चर्चा करेंगे और न ही कोई विकास संबंधी घोषणा। 

100 गुणा 80 फुट के सिल्वर पांडाल से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे अमित शाह व योगी
भाजपा के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य गणमान्यों के लिए 60 गुणा 32 का मंच तैयार किया गया है। इसी मंच से सभी वीआईपी 100 गुणा 80 फुट के सिल्वर पंडाल से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 

सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने के लिये सोमवार शाम एडीएम सिटी एसबी सिंह तालानगरी स्थित मैदान में पहुंचे। जहां उन्होंने मंच, हैलीपैड तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पीडब्लूडी तथा नगर निगम कर्मियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिये। वहीं उनके जाते ही ब्रज प्रांत के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, सांसद सतीश गौतम, सर्व व्यवस्था प्रमुख डा मानवेंद्र प्रताप सिंह तथा हेमंत राजपूत आदि भाजपा नेताओं ने भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

पीडब्लूडी प्रांतीय खण्ड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि 100 फुट चौडे तथा 80 फुट गहराई वाले सिल्वर पांडल में मंच बनाया गया है। यहां से अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी संबोधन देंगे। मंच से करीब 17 मीटर की दूरी के बाद बीचों बीच 8 फुट की गैलरी बनाई जायेगी। इसके दोनों ओर सात ब्लाक बनाये जा रहे हैं। प्रत्येक ब्लाक का अलग गेट होगा जिसमें 40 हजार कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी। वहीं मंच से लगभग पंद्रह मीटर की दूरी पर मैदान के एक छोर से दूसरे छोर तक लोहे की बैरीकेटिंग की गई है।

ताकि मंच से लेकर स्विस कांटेज व हैलीपैड की तरफ  कोई अंदर न घुस न सके। जबकि मंत्रियों, नेताओं व अफसरों के वाहनों के लिये मंच के बांयी ओर 100 मीटर चौड़ी तथा 100 मीटर ही लंबी पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। हैलीपैड से मंच तक पहुुंचने के लिये करीब 100 मीटर इंटरलाकिंग सड़क बनाने का कार्य भी मंगलवार आज पूरा हो जायेगा।

मुजफ्फर नगर की टेंट कंपनी के जिम्मे है पांडाल, मंच, बेरीकेटिंग व बैठने की व्यवस्था
हरदुआगंज। सम्मेलन के लिये मुजफ्फर नगर के गांधी टेंट हाउस द्वारा जर्मन स्टाइल सिल्वर टेंट लगाया गया है। टेंट स्वामी ने बताया कि सबसे पहले कामनवेल्थ गेम्स के दौरान जर्मनी से इस तरह का टेंट मंगाया गया था जोकि वाटर, फायर तथा वेदर प्रूफ  था। अब भारत में भी इस तरह के टेंट बनने शुरू हो गये हैं। इसमें एल्युमोनियम का सर्वाधिक इस्तेमाल किया गया है। इसी तरह से मंच के पीछे की ओर दो स्विस काटेज भी बनाये जा रहे हैं जिनमें आराम करने से लेकर सुविधाऐं भी मौजूद रहेंगी।

मैदान में नेताओं के होर्डिंग सजे
कार्यकर्ता सम्मेलन मैदान में भाजपा नेताओं के होर्डिंग व फ्लैक्स लगने शुरू हो गये हैं। वहीं कुछ सांसद पद् के दावेदारों द्वारा दीवारों पर पेटिंग भी कराई जा रही है लेकिन अभी तक प्रशासन स्तर से शासन की योजनाओं वाला कोई होर्डिंग तथा फ्लैक्स मैदान में नहीं लग सका है।

कोंडरा चौराहे व डीपीएस के सामने खडे होंगे बडे वाहन
हरदुआगंज पुलिस ने अतरौली दिशा से सभा में आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों के लिये सोमवार दोपहर कोंडरा चौराहे के निकट खाली पड़ी जमीन को समतल करा दिया। वहीं चौराहे पर बैरियर भी लगाया गया है। इंस्पेक्टर डा विनोद सिंह ने बताया कि अलीगढ़ से आने वाले वाहन डीपीएस के सामने पड़ी यूपीएसआईडीसी की जमीन पर खडे हो सकेेंगे जबकि अतरौली की तरफ के वाहन को कोंडरा चौराहे पर रोककर वहां पार्किंग की व्यवस्था की गई है।


देर सायं तक नहीं आया कार्यक्रम 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य वीआईपी का कार्यक्रम देर सायं तक नहीं आ सका। अब तक पता चले कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य वीवीआईपी हवाई जहाज से धनीपुर हवाई पट्टी पर सुबह 11 बजे तक आएंगे। यहां से विशेष हैलीकाप्टर द्वारा कार्यक्रम स्थल पर बने हैलीपैड पर उतरेंगे। दो घंटे तक कार्यक्रम में रहने के पश्चात वापस धनीपुर हवाई पट्टी जाकर लखनऊ रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed