फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   amit shah and cm yogi will visit aligarh on 6 february

अमित शाह व योगी 6 को आएंगे अलीगढ़, बूथ सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Sun, 03 Feb 2019 01:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Feb 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
amit shah and cm yogi will visit aligarh on 6 february
Amit Shah and Yogi Adityanath - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ 6 फरवरी को तालानगरी में बृज प्रांत के बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, पार्टी के यूपी प्रभारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, बृज क्षेत्र के प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला, बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, संगठन महामंत्री भवानी सिंह भी तकरीबन 40 हजार बूथ अध्यक्षों और बूथ प्रभारियों को संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे तक बड़े नेताओं के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


पहले यह सम्मेलन एटा नुमाइश मैदान में होना तय था लेकिन वहां नुमाइश जारी होने के कारण अचानक आयोजन स्थल अलीगढ़ कर दिया गया। इस संबंध में बीती 29 जनवरी को आगरा सर्किट हाउस में जेपी नड्डा पहले ही बैठक कर चुके हैं। जिसमें इस बूथ सम्मेलन की रूपरेखा तय हुई थी। तालानगरी स्थित संत फिदेलिस स्कूल के पास के मैदान में तूफानी तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपाइयों ने सम्मेलन में पूरी ताकत झोंक दी है, रैली में भीड़ को लेकर भाजपाइयों ने कमर कस ली है। बूथ सम्मेलन में भाजपा बृज प्रांत के करीब 26 हजार बूथों के अध्यक्षों, प्रभारी और कार्यकर्ता जुटेंगे।
विज्ञापन


भाजपा बृज प्रांत में 17 जिला यूनिट
भाजपा बृज प्रांत में 17 जिला यूनिट हैं, हकीकत में ये 12 सरकारी जिले हैं। इसमें मथुरा जिला एवं महानगर यूनिट, आगरा जिला एवं महानगर यूनिट, फीरोजाबाद जिला एवं महानगर यूनिट, मैनपुरी जिला, एटा जिला, कासगंज जिला, हाथरस जिला, अलीगढ़ जिला एवं महानगर यूनिट, बदायूं जिला यूनिट, बरेली महानगर एवं जिला यूनिट, पीलीभीत और शाहजंहापुर जिला यूनिट शामिल है। इन जिलों के 40 हजार कार्यकर्ता इस सम्मेलन में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed