{"_id":"5c575827bdec224ca3490b18","slug":"amit-shah-and-cm-yogi-will-come-at-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह व सीएम के आने से अधिकारियों में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह व सीएम के आने से अधिकारियों में खलबली
Mon, 04 Feb 2019 02:37 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Mon, 04 Feb 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह के आगमन को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते डीएम।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ के छह फरवरी के आगमन को लेकर प्रशासन में भी जबरदस्त खलबली मची है। सीएम ने अगर समीक्षा बैठक शुरू कर दी तो क्या होगा..? विकास कार्यों की हकीकत तो अधिकारी खुद ही जानते हैं। हालांकि इसकी संभावना कम है।
शाह और सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय छह फरवरी को तालानगरी में भाजपा बृज प्रांत के बूथ सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे हैं। यहां पर 12 जिलों के 40 हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ता 26 हजार बूथों का प्रतिनिधित्व करने आएंगे।
इधर, एसएसपी आकाश कुलहरि ने रविवार को तालानगरी स्थित सभास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने हैलीपैड, बैरीकेडिंग, वीवीआईपी पार्किंग, जनरल पार्किंग, मंच, डी का शेप, सिक्योरिटी, ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्थाओं को लेकर अधीनस्थों से वार्ता की। यहां पर बनने जा रहे मंच और दूसरी व्यवस्थाओं की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए पुलिस की एक गारद लगा दी गई है।
विज्ञापन
इन पुलिसकर्मियों के लिए टेंट भी लगाया गया है। जहां पुलिस कर्मी रात में ठहरेंगे। एसएसपी ने बताया कि बाहरी जनपदों से 2200 के करीब पुलिस कर्मियों का स्टाफ मांगा गया है। ये स्टाफ पांच फरवरी तक आ जाएगा। कुछ स्टाफ सोमवार को भी आ जाएगा।
इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओं को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी, एसपी देहात मणीलाल पाटीदार, एसपी यातायात अजीजुल हक सहित कई सीओ व कोतवाल मौजूद रहे।
2200 पुलिस कर्मी बाहर से आएंगे:
एसएसपी ने बताया कि इस सम्मेलन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया जा रहा है। जिसके लिए एक हजार सिपाही, चार एडिश्नल एसपी, नौ डीएससी, 250 सब इंस्पेक्टर, छह कंपनी पीएसी, 110 ट्रैफिक पुलिस बाहरी जिलों से आएंगे। इनकी तैनाती एक दिन पूर्व से होगी। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे, डाग स्क्वायड, बम स्क्वायड सहित स्थानीय पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगा। उधर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री समेत अन्य बड़े नेताओं को लेकर भाजपाई भी कार्यक्रम स्थल का चक्कर काट रहे हैं।