{"_id":"629fa7583c34bf0cb638bf94","slug":"ambulance-mafia-aligarh-news-ali2933734170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : अब सभी अवैध एंबुलेंसों और संचालकों का संकलित होगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : अब सभी अवैध एंबुलेंसों और संचालकों का संकलित होगा ब्योरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएन मेडिकल कॉलेज से संचालित अवैध एंबुलेंस कारोबार में लगातार परत खुल रही हैं। इसी जांच में जब कुख्यात अपराधी अकरम टिप्पा के भाइयों के अलावा अन्य नाम सामने आए हैं तो उन्हें लेकर भी पुलिस सतर्क हो गई है। अब तय किया गया है कि सभी अवैध एंबुलेंसों और उनके संचालकों का ब्योरा संकलित किया जाएगा। इसके बाद उन पर कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। इस प्रयास में पुलिस उन अस्पतालों तक भी पहुंचेगी, जो अस्पताल सिर्फ इन्हीं अवैध एंबुलेंसों के सहारे संचालित हो रहे हैं।
जेएन मेडिकल कॉलेज में अवैध एंबुलेंस का एक बड़ा रैकेट है। इसमें कई अलग अलग गैंग हैं। जिसे लेकर पुलिस पर लगातार शिकायतें आईं। इसी में सबसे पहले पुलिस ने जेल में निरुद्ध कुख्यात अपराधी अकरम टिप्पा के भाइयों द्वारा चलाए जा रहे अवैध कारोबार को रडार पर लिया। उन पर मुकदमा भी दर्ज किया गया और अब उन्हें माफिया घोषित करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसी जांच में पुलिस की जानकारी में आया है कि करीब सौ ऐसी एंबुलेंस हैं और करीब आधा दर्जन ग्रुप इन्हें संचालित कर रहे हैं। इन एंबुलेंसों के जरिये आधा दर्जन से अधिक अस्पताल भी संचालित हैं। अब इन सभी का ब्योरा संकलित किया जा रहा है। ताकि इन सभी पर भी कार्रवाई कर शिकंजा कसा जा सके।
ऑडियो वायरल, परिवार की महिला साध रही पैरोकारी को संपर्क
इस घटना के बाद आरोपी असलम व अशरफ फरार हैं। पुलिस उन्हें तलाशने में जुटी है। अंदरखाने की खबर है कि दोनों हाईकोर्ट की दौड़ लगा रहे हैं। इधर, शहर में असलम-अशरफ के परिवार की महिला उन लोगों से संपर्क साध रही हैं, जिन्होंने शपथ पत्र दिए हैं। उन्हें मनाने व समझाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ में इस मामले में मदद का अनुरोध किया जा रहा है। इस संबंध में एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें महिला एक शपथ पत्र देने वाले से अनुरोध करती दिख रही है।
विज्ञापन
कुछ अन्य लोग संपर्क में, बुलाए जा रहे शपथ पत्र देने को
इस संबंध मुकदमा दर्ज कराने वाले दीपक शर्मा आजाद ने बताया कि उनसे अभी कुछ अन्य लोग भी संपर्क में आए हैं। वे भी इन्हीं एबुलेंस संचालकों से पीड़ित हैं। उनके द्वारा लगातार संपर्क कर खुद की ओर से शिकायत की बात कही जा रही है। इन लोगों को भी शपथ पत्र देने के लिए बुलाया जा रहा है। मामले में जब तक लड़ाई लड़ी जाएगी, जब तक यह रैकेट खत्म नहीं होगा।
-एंबुलेंस रैकेट को पूरी तरह खत्म किया जाएगा। इसके लिए हर वो कार्रवाई व जांच की जाएगी, जिसमें कोई भी अवैध एंबुलेंस संचालक शामिल है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।-श्वेताभ पांडेय, सीओ तृतीय