{"_id":"5ccbfce7bdec2207272c3323","slug":"amarnath-s-registration-fee-got-doubled-devotees-expressed-resentment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ का पंजीकरण शुल्क हुआ दोगुना, श्रद्धालुओं ने जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ का पंजीकरण शुल्क हुआ दोगुना, श्रद्धालुओं ने जताया आक्रोश
Fri, 03 May 2019 03:35 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 03 May 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा बर्फानी के दर्शन को जाने वाले यात्रियों को अब दोगुना रजिस्ट्रेशन शुल्क चुकाना होगा। अब यात्रियों को 50 के स्थान पर 100 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। इसको लेकर बाबा बर्फानी के भक्तों में आक्रोश है। ओउम श्री अमरनाथ सेवा मंडल ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड व केंद्र सरकार को पत्र भेजकर यात्रा पंजीकरण शुल्क को खत्म करने की मांग की है।
विज्ञापन
एक जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण गांधी पार्क बस स्टैंड के सामने स्थित जम्मू एंड कश्मीर बैंक में शुरू हो गए हैं। इस बार प्रति श्रद्धालु 50 रुपये के स्थान पर 100 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क वसूला जा रहा है। इसको लेकर बाबा बर्फानी के भक्तों में आक्रोश है, लेकिन रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या में कमी नहीं आई है। अब तक करीब 500 लोगों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। एक जुलाई से 10 जुलाई तक की रजिस्ट्रेशन बुकिंग फुल हो चुकी है।
विज्ञापन
श्री ओउम अमरनाथ सेवा मंडल के उपाध्यक्ष पंकज वार्ष्णेय ने बताया कि बैंक में प्रतिदिन 80 श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन होता है। इसमें 40 बालटाल तथा 40 पहलगांव से गुफा को जाने वाले श्रद्धालु शामिल हैं। प्रतिवर्ष करीब पांच हजार श्रद्धालु दर्शनों के लिए महानगर से जाते हैं।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकाप्टर की बुकिंग शुरू
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकाप्टर की ऑनलाइन बुकिंग एक मई से शुरू हो गई है। ओउम श्री अमरनाथ सेवा मंडल के अध्यक्ष मुकेश शिवम व उपाध्यक्ष पंकज वार्ष्णेय ने बताया नीलग्रंथ से पंचतरणी के लिए हेलीकाप्टर का प्रति श्रद्धालु किराया 1804 तथा पहलगांव से पंचतरणी तक का किराया 3104 रुपये निर्धारित किया गया है। हेलीकाप्टर से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को अग्रिम पंजीकरण की भी जरूरी नहीं है। हेलीकाप्टर का टिकट पंजीकरण कार्ड का काम करेगा, लेकिन श्रद्धालुओं को अधिकृत चिकित्सक संस्थान का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाना जरूरी है। इसके बिना यात्रियों को बोडिंग पास नहीं मिलेगा।
ओउम श्री अमरनाथ सेवा मंडल के कार्यालय का उद्घाटन
अलीगढ़। ओउम श्री अमरनाथ सेवा मंडल के कार्यालय का बाबा बर्फानी का रूद्राभिषेक के उद्घाटन हुआ। इस दौरान मंडल के अध्यक्ष मुकेश शिवम, उपाध्यक्ष पंकज वार्ष्णेय, दीपक, सुनील, गणेश वार्ष्णेय, सूर्यप्रकाश, गोविंद, अमित ठेकेदार, विपिन, दीक्षा, गौरव शास्त्री आदि मौजूद थे।