{"_id":"659cd6c37638e494e2087338","slug":"amarnath-cave-and-shri-ram-darbar-will-be-built-in-aligarh-exhibition-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Exhibition: नुमाइश में इस बार बनेगी अमरनाथ की गुफा, सजेगा श्रीराम का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Exhibition: नुमाइश में इस बार बनेगी अमरनाथ की गुफा, सजेगा श्रीराम का दरबार
Tue, 09 Jan 2024 10:46 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:46 AM IST
सार
28 जनवरी से 22 फरवरी तक लगने वाली अलीगढ़ की नुमाइश की तैयारी शुरू हो गई हैं। इस बार नुमाइश में बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा, वैष्णोंदेवी मंदिर और श्रीराम दरबार बन रहा है। कारीगरों द्वारा पिछले 20 दिन से अमरनाथ की गुफा, केदारनाथ धाम एवं वैष्णोंदेवी मंदिर के मॉडल को बनाया जा रहा है। इसे देखने के लिए दर्शकों को बेहद रियायती दर पर टिकट रखी जाएंगी।
विज्ञापन
नुमाइश मैदान में बन रहा केदारनाथ मंदिर और बाबा अमरनाथ की गुफा का मॉडल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आप अमरनाथ की पवित्र गुफा एवं केदारनाथ धाम एवं माता वैष्णों देवी के दर्शनों के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो आप उनके साक्षात दर्शन 28 जनवरी से राजकीय औद्योगिक एवं नुमाइश में सजने जा रहे मॉडल को देखकर कर सकते हैं। यहां श्रीराम का दरबार भी सजेगा। नुमाइश प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं। संभावना है कि नुमाइश के उद्घाटन के दिन ही इसका शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ में पिछले करीब 143 साल से नुमाइश का आयोजन हो रहा है। इस बार भी इसका आयोजन 28 जनवरी से होने जा रहा है। नुमाइश में पहली बार श्री अमरनाथ की गुफा बनायी जाएगी। केदारनाथ धाम के अलावा माता वैष्णों देवी मंदिर एवं भगवान श्रीराम का दरबार सजेगा। आयोजन समिति के सुनील कुमार ने बताया कि पिछली बार नुमाइश में मां वैष्णो देवी का मंदिर पहली बार बनाया गया था। जिसे लोगों ने खूब सराहा था।
विज्ञापन
अब कारीगरों द्वारा पिछले 20 दिन से अमरनाथ की गुफा, केदारनाथ धाम एवं वैष्णोंदेवी मंदिर के मॉडल को बनाया जा रहा है। इसे देखने के लिए दर्शकों को बेहद रियायती दर पर टिकट रखी गई है। जिससे भक्तों को दर्शन करने में कोई संकोच न हो और उनकी आस्था बनी रहे। उन्होंने बताया कि मंदिर हूबहू वैष्णो मां के मंदिर की तरह बनाया जा रहा है। यहां आने वाले भक्त मंदिर में मां वैष्णो देवी कि तीनों पिंडी, बाढ़ गंगा का दर्शन कर सकते हैं। इतना ही नहीं वैष्णो देवी मंदिर की गुफा के निर्माण में सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। यहां भगवान श्री राम का दरबार भी पहली बार सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमरनाथ की पवित्र गुफा को बर्फ की मदद से बनाया जाएगा।