फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amar Ujala Maa Tujhe Pranam Mashal Rally

मां तुझे प्रणाम: भव्य मशाल रैली, जोश से लहराया तिरंगा, हर तरफ बही देशभक्ति की बयार, फूल बरसाकर किया अभिनंदन

Sat, 10 Aug 2024 09:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 10 Aug 2024 09:30 PM IST
सार

अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के अंतर्गत महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम से मशाल रैली निकाली गई। मशाल रैली केला नगर चौराहा, मैरिस रोड, लक्ष्मीबाई मार्ग, किशनपुर तिराहा, रामघाट रोड होते हुए स्टेडियम पहुंची, जहां राष्ट्रगान के बाद रैली संपन्न हो गई।

विज्ञापन
Amar Ujala Maa Tujhe Pranam Mashal Rally
स्टेडियम से अमर उजाला द्वारा मां तुझे प्रणाम मशाल रैली में बच्चे - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथों में तिरंगा और मशाल...जुबां पर वंदे मातरम् और भारत माता के जयघोष के साथ आसमान से पड़ती बारिश की बूंदें जोश और उत्साह का संचार कर रही थीं। कदमताल करते बैंड और देशभक्ति के तरानों ने 10 अगस्त शाम साढ़े चार बजे अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत निकाली गई मशाल रैली को जनसहभागिता ने बेमिसाल बना दिया। माहौल देशभक्ति से भर उठा। मानों शहर आजादी के जश्न की नई इबारत लिख रहा हो। हर कोई देशभक्ति के जोश, उल्लास और उमंग से डूब गया। जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर रैली में शामिल लोगों का अभिनंदन किया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम से निकली मशाल रैली केला नगर चौराहा, मैरिस रोड, लक्ष्मीबाई मार्ग, किशनपुर तिराहा, रामघाट रोड होते हुए स्टेडियम पहुंची, जहां राष्ट्रगान के बाद रैली संपन्न हो गई। इससे पहले रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलायुक्त चैत्रा वी, आईजी शलभ माथुर, एसएसपी संजीव सुमन, आरएएफ कमांडेंट विनोद कुमार, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, नगर आयुक्त विनोद कुमार, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, उप कमांडेंट फूलपती, उप कमांडेंट हिमकांत दीक्षित, एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद उत्तम ने मशाल प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशाल रैली का शुभारंभ

अनेकता में एकता का उदाहरण अमर उजाला की मशाल रैली में देखने को मिला है। बच्चों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। देश की आजादी के लिए जिन वीर सपूतों ने शहादत दी है, उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। - चैत्रा वी, मंडलायुक्त
अमर उजाला की मशाल रैली ऐतिहासिक है। इससे देश प्रेम की भावना और कर्तव्य को बल मिलता है। स्टेडियम में अलग-अलग स्कूल से आए बच्चों का उत्साह देखने लायक है। स्कूली बैंड और एनसीसी छात्र भी साक्षी बने हैं।- शलभ माथुर, आईजी

सेल्फी लेने और वीडियो बनाने का क्रेज

मशाल रैली में शामिल लोगों ने सेल्फी ली। रास्ते में लोगों ने रैली का वीडियो बनाया। छतों और बालकनी से लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाए।
मां तुझे प्रणाम मशाल रैली
यहां हुआ मशाल यात्रा का स्वागत
सबसे पहले क्वार्सी चुंगी पर व्यापारी नेता गौरव गोदानी की अगुवाई में राजीव लीडर, प्रेमप्रताप सिंह लोधी, पंचम लोधी आदि ने स्वागत किया। इसके बाद केला नगर चौराहे पर बसपा नेता सलमान शाहिद, खुसरो खान आदि ने स्वागत किया। इसके बाद लक्ष्मीबाई मार्ग पर जावेद हबीब संचालक विवेक गौतम व उनकी टीम ने स्वागत किया। फिर किशनपुर तिराहा पर युवा भाजपा नेता नानक राजपूत, रोहित लोधी आदि ने स्वागत किया। फिर कुंजीलाल स्वीट सेंटर पर सुमित गोयल आदि ने स्वागत किया। वहीं अवंती कोचिंग पर मनीष यादव, रूपेंद्र यादव आदि ने स्वागत किया। फिर जैन पैथॉलॉजी पर डा.विवेक जैन, डा.जितेंद्र वीर सिंह, डा.गौरव वाष्र्णेय, डा.राहुल, योगेश आदि ने स्वागत किया।


ये रहे स्कूल व कॉलेज शामिल 
- ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल
- डीएस बाल मंदिर 
- शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल
- अलबरकात पब्लिक स्कूल
- मदर्स टच स्कूल 
- हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल
- विजडम पब्लिक स्कूल
- विश्व भारती पब्लिक स्कूल 
- एवीपी इंटरनेशनल स्कूल
- थ्री डॉट्स सेवामार्ग स्कूल 
- कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल 
- बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज
- रघुवीर बाल मंदिर स्कूल
-  रेंज हिल्स पब्लिक स्कूल
- नर्चर इंटरनेशनल स्कूल
- सरस्वती विद्या मंदिर
- सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- डीएवी इंटर कॉलेज
- हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज
- नीहार मीरा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल

ये रहे सामाजिक, शैक्षिक व खेल संगठन शामिल 

- क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग, स्पोर्ट्स स्टेडियम
- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अलीगढ़
- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अलीगढ़
- उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक)
- अलीगढ़ बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन
- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा
- इंडियन वेटरंस आर्गेनाइजेशन
- अलीगढ़ स्केटिंग क्लासेज
- कवर ड्राइव क्रिकेट एकेडमी 
- एमके अलीगेरियन क्रिकेट एकेडमी
- सिविल डिफेंस
- उड़ान
- अलीगढ़ ताइक्वांडो संघ 
अमर उजाला मशाल रैली
आयोजन में ये रहे मौजूद
प्रमुख समाजसेवी नरेंद्र पचौरी, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला, महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, ब्लॉक प्रमुख गण ठा. हरेंद्र सिंह एडवोकेट, ठा. राहुल सिंह, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सुमंत किशोर सिंह, संजय माहेश्वरी, गणेश मंंदिर विनय नाथ, सरदार भूपेंद्र सिंह, फादर जोनाथन लाल, ओजोन से शैलेंद्र सिंह, क्षत्रिय महासभा के शैलेंद्र सिंह, डॉ. रक्षपाल सिंह, एसएम राशिद, मजहर उल कमर, श्रेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार, राजीव चौहान, मुकेश कुमार सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. राजेश सिंह चौहान, प्रमोद चौहान, शालिनी चौहान, प्रदीप रावत, कैप्टन आसीन खान, एसएम राशिद, जितेंद्र यादव, हसायन प्रमुख डीपी सिंह, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, बसपा नेता हितेंद्र उपाध्याय बंटी, डाॅ. आर सिंह, तेजवीर सिंह, नवीन चौधरी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, विपुल कुमार, मनोज शर्मा, निखिल माहेश्वरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर लोधी, महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता, अमित गोस्वामी, विनय वार्ष्णेय, आदर्श राज सिंह, विक्रांत जौहरी, करणी सेना से ज्ञानेंद्र चौहान, अर्जुन सिंह भोलू, मोनू अग्रवाल, सुशील मित्तल, हर्षद हिंदू, प्रमेंद्र पाल गुड्डू, बल्देव चौधरी सीटू, जय यादव, सुमित ठाकुर, टिंकू पंडित, रूपेश पाठक, अमित शर्मा, अमित चौधरी, दवा एसोसिएशन से शैलेंद्र सिंह टिल्लू, आमिर आबिद, भूरा सिंह, सपा युवजन सभा से रंजीत चौधरी, दीपक शर्मा आजाद, भाजपा नेता गौरव शर्मा, चंद्रमणि कौशिक, राजू पंडित, डॉ. निशित शर्मा, अरविंद  प्रधान, शीलू ठाकुर प्रधान, लवली सिंह, अवध बघेल, पुष्पेंद्र सिंह जादौन, अमन पंडित, नितिन पंडित, मनीष ठाकुर, जिला पंचायत विकास शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी क्वार्सी, मोनू पचौरी प्रधान, महेश बघेल, अजय शर्मा, गौरी पाठक, राज सक्सेना, विश्वेंद्र शर्मा, अंकुर शर्मा, अरुण शर्मा, प्रशांत शर्मा, अरविंद पंडित, डीआर यादव, भूपेंद्र वार्ष्णेय, मुकेश शर्मा, संदीप सिंह, कमल गुप्ता, रामअवतार शर्मा, आकाश पंडित, सौन्य कपिल शर्मा, मोहित लोधी, मोहित शर्मा, अजय चौधरी, गौरांग तिवारी, प्रतीक चौहान, प्रत्यक्ष पंडित, मीनेष भारद्वाज, करन आर्य, लोकेश चौधरी कौटिल्य, बॉडी बिल्डिंग से तस्लीम मुख्तार, एसएम कयाम, सलीम मुख्तार, बिट्टू, मुजाहिद, मो.अली, अवधेश, विकास चौहान, आयुष चौधरी, राहुल आदि मौजूद रहे।

ये रहे स्पांसर 
एवीपी इंटरनेशनल स्कूल से पुष्कर सिंह, विजडम पब्लिक स्कूल से नितिन अग्रवाल, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल से वीके चौधरी, मुकेश चंद्रा, डॉ. आरके गुप्ता, बिट ग्रुप ऑफ एजूकेशन मनीष शर्मा, सर्वोदय पब्लिक स्कूल एके पाल, रेंज हिल्स पब्लिक स्कूल अभिषेक सिंह, उमंग हॉस्पिटल से डॉ. आर सिंह, थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गौरव ओझा आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed