फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amar Ujala camp at Aligarh Exhibition

Aligarh Exhibition: नुमाइश के दरबार हॉल में लगा अमर उजाला का शिविर, बना सेल्फी प्वाइंट

Sun, 18 Jan 2026 01:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 18 Jan 2026 01:57 PM IST
सार

अलीगढ़ की नुमाइश में अमर उजाला का शिविर लगाया गया है। वहां एक सेल्फी प्वाइंट भी है, जहां खड़े होकर यादगार चित्र लिया जा सकता है। शिविर का जनप्रतिनिधियों ने उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Amar Ujala camp at Aligarh Exhibition
नुमाइश में लगा अमर उजाला का शिविर और सेल्फी प्वाइंट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अलीगढ़ नुमाइश के दरबार हॉल में अमर उजाला की ओर से शिविर लगाया गया। यहां सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अमर उजाला का खबरों के साथ सामाजिक सरोकारों से भी नाता है। अमर उजाला केवल समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज से गहराई से जुड़ा एक सशक्त माध्यम है, जो जनसमस्याओं को उजागर करने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक बदलाव की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

विज्ञापन


कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि अमर उजाला ने हमेशा समाज से जुड़ी पत्रकारिता की है। नुमाइश में लगाया गया यह विशेष शिविर जनसरोकारों को मजबूत करता है। यह प्रयास जनता और मीडिया के बीच संवाद को और सशक्त बनाएगा। एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अमर उजाला सिर्फ खबरों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। इस तरह के शिविर समाज के लिए बेहद उपयोगी हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला शिविर का उद्घाटन
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य समाज को दिशा देना है और अमर उजाला इस भूमिका को बखूबी निभा रहा है। नुमाइश में लगाया गया यह शिविर जानकारी, संवाद और सहभागिता का अच्छा मंच है। पूर्व महापौर मोहम्मद फुरकान ने कहा कि अमर उजाला का समाज से गहरा नाता रहा है। यह शिविर साबित करता है कि अखबार केवल समाचार नहीं देता, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाता है। इस अवसर पर ताबिश फुरकान, जय यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed