फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amar Ujala Bhavisya Jyoti Vidyarthi Samman 2025 Aligarh

अमर उजाला भविष्य ज्योति विद्यार्थी सम्मान 2025: मेहनत को मिला सम्मान... पदक पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

Mon, 02 Jun 2025 10:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 10:04 PM IST
सार

अमर उजाला भविष्य ज्योति विद्यार्थी सम्मान समारोह के आयोजन में अलीगढ़ के मेधावियों को सम्माद प्रदान किया गया। समारोह में वर्ष 2025 में 10वीं और 12वीं परीक्षा में 80 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
Amar Ujala Bhavisya Jyoti Vidyarthi Samman 2025  Aligarh
सम्मान पाने के बाद सेल्फी लेतीं छात्राएं - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला और मंगलायतन विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 2 जून को अमर उजाला भविष्य ज्योति विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के मेधावियों को सम्मानित किया गया। मेडल और प्रमाण पत्र पाकर मेधावियों के चेहरे खिल गए। 

विज्ञापन

शुभारम्भ
कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में आयोजित समारोह में वर्ष 2025 में 10वीं और 12वीं परीक्षा में 80 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल करने वाले मेधावियों को महापौर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, मंगलायतन विश्वविद्यालय के एकेडमिक डीन राजीव शर्मा, एडमिशन डायरेक्टर सौरभ कुमार, एडमिशन एंड मार्केटिंग हेड मयंक प्रताप सिंह ने सम्मानित किया। उन्हें प्रमाणपत्र के साथ मेडल प्रदान किया गया।
विज्ञापन

छात्र को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों ने मेधावियों को इसी तरह आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करनी हो या गांव से लेकर देश-दुनिया तक की जानकारी रखनी हो, इसके लिए रोजाना अखबार पढ़ना चाहिए।

मेधावियों के सवाल

सवाल : यूपी बोर्ड क्या दूसरे बोर्ड से कठिन है। - दीपक दिवाकर, 10, कासिमपुर पावर हाउस
नगर आयुक्त : यह बात सच है कि यूपी बोर्ड या राजस्थान बोर्ड के मुकाबले सीबीएसई में ज्यादा अंक विद्यार्थियों को मिलते हैं। हालांकि, भाषा का कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हर बोर्ड की अपनी अलग संस्कृति होती है। 
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा
सवाल : यूपीएससी परीक्षा में सफलता के लिए क्या करना चाहिए। -सागर चौधरी, इगलास
नगर आयुक्त : पहले खुद से पूछना चाहिए कि क्या मैं यूपीएससी की परीक्षा पास करना चाहता हूं। केवल रील या वीडियो देखकर यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी न करें। पहले ग्रेजुएशन करें। वर्ष 2012-13 का यूपीएससी का सिलेबस जब से बदला है, उसमें इंजीनियरिंग के विद्यार्थी ज्यादा चयनित हो रहे हैं। 
 महापौर प्रशांत सिेघल
चमकने के लिए मेहनत करें : महापौर 
मुख्य अतिथि महापौर प्रशांत सिंघल ने विद्यार्थियों से कहा कि 12वीं के बाद उनकी नई जिंदगी शुरू होने जा रही है। पहले कक्षा में अपने साथी विद्यार्थियों के साथ प्रतिस्पर्धा थी, अब बाहर दूसरे विद्यार्थियों के साथ होगी। इसलिए जिंदगी में चमकने के लिए मेहनत करनी होगी, क्योंकि बिना मेहनत से कुछ नहीं मिलने वाला है। 

हर परीक्षा की प्रकृति अलग : प्रेम प्रकाश 

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने विद्यार्थियों से कहा कि हर साल उन्हें मेहनत करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि बहुत से विद्यार्थी ऐसे होते हैं, जो गोल्ड मेडलिस्ट होते हैं, लेकिन वह यूपीएससी की परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं। बहुत से विद्यार्थी औसत होते हैं, जो यूपीएससी की परीक्षा पास कर लेते हैं। हर परीक्षा की अपनी अलग प्रकृति होती है।  
छात्रा
मेधावियों के बोल
अमर उजाला ने सम्मान किया है। इससे मेरा आत्मबल बढ़ेगा। -रिद्धि गुप्ता, महावीर पार्क
इस सुंदर आयोजन के लिए अमर उजाला को बधाई देती हूं।-अवनी अग्रवाल, दुबे का पड़ाव 
अतिथियों के हाथों सम्मान पाकर अच्छा लगा। मुझे खुशी हुई है। -शीतल चौधरी, इगलास 
अमर उजाला ने जो सम्मान दिया है, उसके लिए मैं धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।-सोनिया गुप्ता, मानिक चौक
सम्मान पाने वाले बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed