फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amar Ujala Aparajita Camp organized in Darbar Hal

Aligarh Exhibition: दरबार हॉल में लगा अमर उजाला अपराजिता कैंप, सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र

Sat, 03 Feb 2024 12:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 03 Feb 2024 12:56 AM IST
सार

अलीगढ़ की नुमाइश में अमर उजाला अपराजिता कैंप लगाया गया है। सेल्फी प्वाइंट पर अखबार लेकर आने और सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खींचकर उसे अमर उजाला में भेज सकते हैं। अगले दिन के अंक में सेल्फी फोटो को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita Camp organized in Darbar Hal
अमर उजाला अपराजिता कैंप का फीता काट कर उद्घाटन करते आईजी शलभ माथुर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ की नुमाइश में 2 फरवरी को कृष्णांजलि दरबार हॉल में अमर उजाला अपराजिता कैंप का पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ मंडल शलभ माथुर ने फीता काटकर उद्घाटन किया। वहां एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है, जहां नुमाइश में आने-जाने वाले यादगार पिक खींच रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

 दरबार हॉल में अमर उजाला अपराजिता कैंप पर आईजी शलभ माथुर ने कहा कि अमर उजाला समाचार पत्र ही नहीं मित्र भी है। अमर उजाला विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करता है। शिक्षा, करियर संबंधी खबरें प्रकाशित कर युवाओं को जागरूक करता है। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता अभियान बेटी और महिलाओं के लिए सराहनीय प्रयास है। इसके तहत पूरे साल जनपद में जगह-जगह कार्यक्रम होते हैं। नुमाइश में भी अपराजिता के कैंप में कार्यक्रम आयोजित होंगे, तो जनता को मनोरंजन के साथ ही आधी आबादी के महत्व के बारे में पता चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होंगे कार्यक्रम 
नुमाइश में अपराजिता के बैनर तले कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  जिसमें विद्या संवाद, सेल्फ डिफेंस, पेंटिंग प्रतियोगिता आदि शामिल हैं।
सेल्फी प्वाइंट
अमर उजाला अखबार दिखाएं, सेल्फी छपवाएं 
अमर उजाला ने नुमाइश में आने वाले पाठक व दर्शकों की सेल्फी फोटो प्रकाशित करने का निर्णय लिया है। इसमें अमर उजाला कैंप पर लगे सेल्फी प्वाइंट पर अखबार लेकर आने और सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खींचकर उसे अमर उजाला के मोबाइल नंबर 7617566167 पर वाट्सएप के जरिए अथवा ई-मेल ali-cityreporter@ali.amarujala.com पर भेज सकते हैं। अगले दिन के अंक में सेल्फी फोटो को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed