फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Allegation of rigging in the name of composite grant

Aligarh News: कंपोजिट ग्रांट के नाम पर धांधली का आरोप

Thu, 02 May 2024 05:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Allegation of rigging in the name of composite grant
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अलीगढ़। परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प कंपोजिट ग्रांट से होता है, लेकिन इसमें धांधली का आरोप प्रधानाध्यापकों ने लगाया है। उनके पास अधिकारियों के नाम से विक्रेताओं का सामान खरीदने के लिए फोन आ रहे हैं। इससे वह मानसिक तनाव में हैं। अब इस मामले में प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों ने बीएसए को पत्र भेजा है। उधर, शहर विधायक मुक्ता राजा ने इस मामले में बीएसए को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
प्रधानाध्यापकों ने बताया कि कंपोजिट ग्रांट विद्यालयों की जरूरतों पर खर्च करना होता है। इसके लिए बीएसए ने आदेश दिया था। उसकी अनुपालन हो रहा है। आदेश पर खंड शिक्षाधिकारी ने एतराज जताया। खंड शिक्षाधिकारी का नाम लेकर विक्रेता उन पर लगातार दबाव बना रहे हैं। उन्हें मानसिक तनाव से जूझना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में कंपोजिट ग्रांट खंड शिक्षाधिकारियों के खाते में भेज दी जाए। 100 विद्यार्थियों पर 25 हजार, 100 से अधिक विद्यार्थियों पर 50 हजार और 200 से अधिक विद्यार्थियों पर 75 हजार रुपये कंपोजिट ग्रांट के रूप में मिलते हैं। जिले में 2115 विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में तकरीबन ढाई लाख से ज्यादा विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। साथ ही 5000 रुपये प्रति विद्यालय वसूलने के लिए पत्र भी जारी किए गए हैं। इस संबंध में बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन



प्रधानाध्यापक समेत शिक्षकों को नोटिस
अलीगढ़। टप्पल के संविलियन विद्यालय मालव में प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के निर्धारित समय पर पहुंचने के चलते उन्हें नोटिस दिया गया है। खंड शिक्षाधिकारी टप्पल ने 19 अप्रैल को विद्यालय का निरीक्षण सुबह 8:10 बजे किया गया, लेकिन कोई भी शिक्षक व प्रधानाध्यापक नहीं पहुंचा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed