फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   All teacher's certificates will be verified

सभी शिक्षकों के प्रमाणपत्रों का होगा सत्यापन : मंडलायुक्त

Mon, 06 Jul 2020 08:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
All teacher's certificates will be verified
अब प्रदेश में कार्यरत सभी स्तर के शिक्षकों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य विश्वविद्यालयों, राजकीय महाविद्यालयों एवं अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों के शैक्षणिक अभिलेखों एवं उनके भौतिक सत्यापन के लिए जनपद स्तर पर समिति गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि प्रदेश के अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा के निर्देशानुसार आमजन से अपील की गई है कि किसी अध्यापक के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के बारे में शिकायत है तो जिलाधिकारी को अवगत कराएं। जिससे मामलों में पारदर्शी जांच हो सके। कोई फर्जी शिक्षक है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सके। उन्होंने बताया कि जांच पूर्ण कर 31 जुलाई तक शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। गौर हो कि बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग में कई शिक्षकों के फर्जीवाड़े के बाद शासन ने आमजन को शिकायत का मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed