{"_id":"660ed204d2a83ce25f019d12","slug":"all-schools-will-remain-closed-on-friday-5th-april-on-jumma-alvida-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Closed: जुमा अलविदा पर 5 अप्रैल को सभी स्कूल बंद रहेंगे, आया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Closed: जुमा अलविदा पर 5 अप्रैल को सभी स्कूल बंद रहेंगे, आया आदेश
Thu, 04 Apr 2024 09:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 04 Apr 2024 09:45 PM IST
सार
जुमा अलविदा पर अलीगढ़ के बीएसए ने पूरे जनपद के सभी बोर्ड के कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में 5 अप्रैल को स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया है। साथ ही आदेश के अनुपालन को कहा है।
विज्ञापन
स्कूल बंद
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ जनपद में जुमा अलविदा पर 5 अप्रैल को कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। डीएम के अनुमोदन पर बीएसए ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
बीएसए डॉ राकेश कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिलाधिकारी अलीगढ़ के अनुमोदन के अनुपालन में अलीगढ़ जनपद के सभी बेसिक शिक्षा परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्डों के नर्सरी से कक्षा आठ तक के समस्त विद्यालयों में 5 अप्रैल को जमात-उल-विदा का स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। आदेश के अनुपालन को सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन