फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   All offices of nine locks Ltkenge

सभी दफ्तरों पर नौ से लटकेंगे ताले

Mon, 22 Feb 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Mon, 22 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
राज्य सरकार 15 दिन के अंदर मांग मान लेगी, नहीं तो उसे प्रदेश के कर्मचारियों के गुस्सा का सामना करना पड़ेगा। कर्मचारी दस सूत्री मांगें न मानी जाने पर 9 मार्च से तालाबंदी कर देंगे।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की रविवार को महक होटल में पत्रकार वार्ता हुई। इसमें संरक्षक उदयराज सिंह और अध्यक्ष डा. नरेश कुमार व मंत्री कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 2013 में चार मांगे माने जाने का हलफनामा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया है। शेष मांगों पर समयबद्ध विचार कर निस्तारण का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई है। इसके विरोध में नौ मार्च से मांग पूरी होने तक हड़ताल रहेगी। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांटी गई हैं। हर दिन सभा होगी। रैलियां निकलेंगी। हड़ताल में प्रदेश के करीब 250 विभाग शामिल होंगे। इं. जयपाल, मुनेन्द्र पाल, धर्मवीर सिंह, अनवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं प्रमुख मांग ः नई पेंशन को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू हो, 07, 14 और 20 साल की कुल सेवा के आधार पर तीन पदोन्नति पद का ग्रेड वेतन दिया जाए, उपचार की कैश लैस सुविधा मिले, अवकाश नगदीकरण की व्यवस्था बहाल हो, फील्ड कर्मचारी को वाहन भत्ता दिया जाए। ग्र्रुप डी की भर्ती पर लगी रोक हटे, 4600 ग्रेड पे से ऊपर के पदों को राजपत्रित घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed