फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   All district's borders of Aligarh zone are sealed

बड़ी खबर: अलीगढ़ मंडल के सभी जिलों की सीमाएं सील

Tue, 24 Mar 2020 12:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
All district's borders of Aligarh zone are sealed
कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए बैठक करते कमिश्नर गौरी शंकर प्रियदर्शी। - फोटो : CITY OFFICE

मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने कोरोना वायरस से बचाव एवं निगरानी के लिए मंडल स्तर पर गठित ‘आउटब्रेक रेस्पांस कमेटी’ की सोमवार को समीक्षा की। पुलिस ने बताया कि मंडल के चारों जिलों की सीमाओं को सील किया गया है। हर आने जाने वाले की जांच कराई जा रही। पूछताछ के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन


इस पर मंडलायुक्त ने कहा कि रेल परिवहन रोके जाने के बाद सड़क मार्ग ही बचता है जहां बेहतर और प्रभावी रोकथाम की आवश्यकता है। उन्होंने आइसोलेशन वार्ड एवं क्वारंटाइन स्थान पर फोर्स तैनात करने के भी निर्देश दिए। पुलिस विभाग को आईएमए एवं स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित करने पर भी ज़ोर दिया।
विज्ञापन


दिहाड़ी मजदूरों के सीधे खातों में जायेगा पैसा
आपूर्ति विभाग को निर्देशित किया गया कि वे सुनिश्चित करें कि आवश्यक खाद्य आपूर्ति वाली वस्तुएं न्यूनतम मूल्य से अधिक पर न बेची जाएं। अवैध भंडारण पर भी पैनी निगाह रखी जाए। दिहाड़ी मजदूरों को खोज कर उन्हें श्रम विभाग तक पहुंचाया जाए, जिससे शासन की घोषणा के अनुरूप उन्हें आर्थिक सहायता सीधे उनके खातों में भिजवाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम, स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज विभाग को निर्देशित किया गया कि वे साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए वास्तविक रिपोर्टिंग एवं मानीटरिंग पर भी ध्यान दिया जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर लोगों ने जो एकजुटता दिखाई है, उससे विश्वास जागा है कि कोरोना वायरस पर विजय हासिल होकर रहेगी।

लोगों से अपील की कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर ना जाएं
उन्होंने ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जारी जंग अभी और आगे जाएगी। आम आदमी को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने के निर्देश दिये गये हैं। कालाबाजारी किसी भी दशा में नहीं होने दी जाएगी। लोगों से अपील की कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर ना जाएं। खुद भी भीड़ एकत्रित न करें।

वायरस से जंग लड़ रहे ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों कर्मचारियों के स्वास्थ्य की फिक्र करते हुए डा. गीता प्रधान को निर्देशित किया गया कि वे पर्सनल प्रोटेक्शन किट(पीपीके) की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। साथ ही पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइज़र एवं मास्क के साथ वेंटीलेटर की व्यवस्था करने के लिए कहा। ऐसे परिवार जिनके सदस्य विदेश से आए हैं और संदिग्ध हैं, उनके मकानों के बाहर एहतियातन पोस्टर लगाए जाने के निर्देश दिए, जिससे लोगों को जानकारी हो सके।

एनआरआई स्वयं कराएं जांच
मंडलायुक्त ने कहा कि होम क्वारंटाइन की मॉनिटरिंग अत्यंत आवश्यक है। ऐसे एनआरआई जो विदेशों में रहकर यहां आए हैं, उनका दायित्व बनता है कि वह स्वयं आगे आएं और अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं।

होम क्वारंटाइल का आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग पर न होने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। संदिग्धों की जांच के समय उनकी हिस्ट्री पर ध्यान देने के निर्देश दिए। लॉक डाउन को प्रभावित कर रहे लोगों को समझाया जाए, नहीं मानने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर निदेशक स्वास्थ्य, पुलिस अधीक्षक, रेलवे, आईएमए, जेएनएमसी, मंडी एवं पंचायतीराज विभाग से अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed