फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarth news

अलीगढ़ः कब्रिस्तान विवाद में दोनों पक्षों से 20 लोग पाबंद

Fri, 20 Aug 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarth news
रामघाट रोड पर गोविला गैस गोदाम वाली गली में स्थित कब्रिस्तान के मामले में पुलिस की रिपोर्ट पर एसीएम-2 अंजुम बी की कोर्ट से दोनों पक्षों के 10-10 लोगों को 107/16 के तहत पाबंद किया गया है। आज इन सभी लोगों को कोर्ट में तलब किया गया है। एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर इनको जमानत दी जाएगी। इसमें शर्त यह है कि अगर वह दोबारा से इस प्रकरण में शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करते हैं तो उनकी जमानत राशि को जब्त कर लिया जाएगा। सुबह 10 बजे से कोर्ट की कार्यवाही शुरू होगी। पाबंद लोगों में एक पक्ष से भाजपा के तीन पार्षद सहित दस लोग शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सहित दस लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

पहला पक्ष - पार्षद विजय तोमर, भाजपा मंडल मंत्री हरिओम शर्मा, दीपक शर्मा आजाद, गिर्राज माहेश्वरी बूथ अध्यक्ष भाजपा, अमित राघव मंडल अध्यक्ष भाजपा, अजीत चौधरी मंडल मंत्री, पुष्पेंद्र जादौन पार्षद, मुकेश शर्मा पार्षद, डॉ.अभय पचौरी, लोकेश जादौन शामिल हैं।
विज्ञापन

दूसरा पक्ष- पूर्व महानगर अध्यक्ष सपा अज्जू इशहाक, पार्षद पति अफजाल हमीद, पार्षद पति विजेंद्र सिंह, सपा प्रवक्ता आमिर ईलू, फैसल, सरफराज, जाविद, सलीम, बबलू व तारिक पठान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed