फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh zila panchayat chunav result 2021 two former UP CM families contesting big fight know who win seat

अलीगढ़: दांव पर दो पूर्व सीएम घरानों की प्रतिष्ठा, एक-एक गिनती से तेज हो रहीं धड़कनें

Sun, 02 May 2021 02:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 02 May 2021 02:08 PM IST
सार

अलीगढ़ का पंचायत चुनाव पूरे उत्तर प्रदेश में सुर्खियों में छाया है, क्योंकि यहां पर दो पूर्व सीएम घरानों की जोरदार टक्कर हो रही है। इसमें पूर्व सीएम कल्याण सिंह और अखिलेश यादव के घराने की दो महिलाएं जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार हैं।

विज्ञापन
Aligarh zila panchayat chunav result 2021 two former UP CM families contesting big fight know who win seat
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: मतगणना करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ का पंचायत चुनाव पूरे उत्तर प्रदेश में सुर्खियों में छाया है, क्योंकि यहां पर दो पूर्व सीएम घरानों की जोरदार टक्कर हो रही है। इसमें पूर्व सीएम कल्याण सिंह और अखिलेश यादव के घराने की दो महिलाएं जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार हैं।

विज्ञापन


जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, दोनों खेमों का तनाव बढ़ता जा रहा है। पूर्व सीएम एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह के बेटे एटा सांसद राजवीर सिंह 'राजू' की समधन विजय देवी भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद दावेदार हैं। वहीं पूर्व सीएम एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र के बहनोई संजय यादव की पत्नी अर्चना देवी सपा की उम्मीदवार हैं। 
विज्ञापन


भाजपा ने सभी 47 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं सपा ने महान दल के साथ 36 सीटों पर प्रत्याशी दिए हैं। इस रोचक मुकाबले में बसपा, कांग्रेस और रालोद भी कई वार्डों पर बेहतर पकड़ बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं निर्दलियों ने भी कुछ वार्डों में बढ़त बना रखी है। निर्दलियों के गुट से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह भी अध्यक्ष पद पर जोरदार दावेदारी कर रहे हैं। मतगणना जारी है और रूझान आने शुरू हो चुके हैं।

इन स्थलों पर मतगणना जारी
  • लोधा ब्लाक के स्वामी विवेकानंबद टेक्नोलॉजी कालेज, लोधा
  • बिजौली ब्लाक के बिहारीलाल भारती महाविद्यालय पालीमुकीमपुर
  • टप्पल ब्लाक के जमुना खंड इंटर कालेज टप्पल
  • गंगीरी ब्लाक के रघुनंदन इंटर कालेज छर्रा
  • खैर ब्लाक के राजकीय महाविद्यालय खैर
  • धनीपुर ब्लाक के कृषि उत्पादन मंडी परिसर
  • अतरौली ब्लाक के वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधाी महाविद्यालय
  • अकराबाद ब्लाक के हबीब खां इंटर कालेज अकराबाद
  • जवां नवाब सिंह चौहान इंटरकालेज कासिमपुर
  • गोंडा ब्लाक के लगसमा इंटर कालेज गोंड़ा
  • इगलास ब्लाक के शिवदान सिंह इंटर कालेज इगलास
  • चंडौस ब्लाक के गांधी इंटर कालेज चंडौस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed