{"_id":"66fdebfc9b0163f80c020f84","slug":"aligarh-youth-died-due-to-car-accident-aligarh-news-c-56-1-sali1016-121021-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वाहन के इंतजार में था खड़ा, कार ने मारी टक्कर, अलीगढ़ के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वाहन के इंतजार में था खड़ा, कार ने मारी टक्कर, अलीगढ़ के युवक की मौत
Thu, 03 Oct 2024 06:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:27 AM IST
सार
युवक ओवरब्रिज के नीचे महिला थाने के सामने अलीगढ़ जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। आगरा की ओर से आ रही कार ने उसको टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक कार को लेकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के ओवरब्रिज के निकट कार चालक ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अलीगढ़ के मोहल्ला ऊपरकोट निवासी सुभान (24) पुत्र मोहम्मद इरशाद मेला श्रीदाऊजी महाराज में कास्मेटिक की दुकान लगाने के लिए आया था। 2 अक्टूबर की दोपहर को ओवरब्रिज के नीचे महिला थाने के सामने अलीगढ़ जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था।
इस दौरान आगरा की ओर से आ रही कार ने उसको टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक कार को लेकर वहां से भाग गया। मौके पर भीड़ लग गई और पुलिस भी पहुंच गई। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर जिला अस्पताल में भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन