{"_id":"62dc58f2f3a1f3191523e9bf","slug":"aligarh-woman-missing-with-neighbor-s-son-and-her-daughter-city-office-news-ali2966838185","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : पड़ोसी के बेटे और अपनी बेटी को लेकर महिला लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : पड़ोसी के बेटे और अपनी बेटी को लेकर महिला लापता
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा की महिला पड़ोसी के पांच वर्ष के बेटे और अपनी बेटी को लेकर तीन दिन से गायब है। ऐसे में उस पांच वर्ष के बच्चे का परिवार परेशान है और महिला के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
सीओ प्रथम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मशकूल दंपती किराये पर रहते हैं। उनका 5 वर्ष का बेटा अयान है। बृहस्पतिवार को मशकूल नौकरी पर गया था। तभी पड़ोसी जिम संचालक की पत्नी उसकी पत्नी से बेटे अयान को खिलाने के बहाने से साथ ले गई। इसके बाद से वह गायब है।
जानकारी पर पता चला कि वह अपनी बेटी व अयान को लेकर कहीं चली गई है। इस जानकारी पर पहले तो परिजन तलाशते रहे। मगर जब कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो थाने में सूचना दी। इस सूचना पर पुलिस ने जिम संचालक को भी पूछताछ के लिए बुलाया। सीओ प्रथम अशोक कुमार सिंह के अनुसार मामले में मोबाइल व सीसीटीवी की मदद से महिला को तलाशा जा रहा है। ब्यूरो