{"_id":"619647f54b235f205d38f940","slug":"aligarh-wife-could-not-go-to-work-for-others-house-so-husband-made-her-bald-the-victim-pleaded-with-the-authorities","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: पत्नी दूसरों के घर काम करने न जा सके, इसलिए पति ने कर दिया गंजा, पीड़िता ने अधिकारियों से की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: पत्नी दूसरों के घर काम करने न जा सके, इसलिए पति ने कर दिया गंजा, पीड़िता ने अधिकारियों से की कार्रवाई की मांग
Thu, 18 Nov 2021 06:04 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 18 Nov 2021 06:04 PM IST
सार
शिकायत के अनुसार, शहर के थाना क्वारसी इलाके के गोविंद नगर में रहने वाली महिला पूजा ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें महिला ने बताया कि वह दूसरों के घर पर काम करके अपना खर्च चलाती है। उसने अपने पति के बहनोई के लड़के की शादी पर ₹20000 दिए थे, जो दो साल बीत जाने के बाद भी नहीं लौटाए गए हैं।
विज्ञापन
शिकायत पत्र लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के क्वारसी क्षेत्र में एक व्यक्ति की अमानवीय करतूत सामने आई है कि उसने अपने रुपये मांगने पर पत्नी को इसलिए गंजा कर दिया कि वह दूसरों के घर जाकर काम करने ना जा सके। महिला ने एसएसपी से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, शहर के थाना क्वारसी इलाके के गोविंद नगर में रहने वाली महिला पूजा ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें महिला ने बताया कि वह दूसरों के घर पर काम करके अपना खर्च चलाती है। पीड़िता का कहना है कि उसके चार बच्चे हैं। पति नशे का आदी है जो आवारा किस्म के लोगों के साथ रहता है और पूरे दिन इधर-उधर घूमता रहता है। उसने अपने पति के बहनोई के लड़के की शादी पर ₹20000 दिए थे, जो दो साल बीत जाने के बाद भी नहीं लौटाए गए हैं।
विज्ञापन
उसका आरोप है कि रुपये मांगने पर पति ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसके सिर के बाल काट कर गंजा कर दिया, जिससे वह दूसरों के घरों पर काम करने नहीं जा सके। अब पीड़ित महिला ने न्याय के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन