{"_id":"62dc509586e8be02e02ff35e","slug":"aligarh-when-will-the-city-get-rid-of-drainage-water-waterlogging-dirt-city-office-news-ali2966804153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : शहर में ड्रेनेज, पानी, जलभराव, गंदगी से कब मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : शहर में ड्रेनेज, पानी, जलभराव, गंदगी से कब मिलेगी निजात
विज्ञापन
सुरेश पाल सिंह निवासी शिवाजी नगर।
- फोटो : CITY OFFICE
शहर में स्मार्ट सिटी योजना लागू होने और हर माह इस पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है। यहां तक कि शुद्ध पानी तक नहीं मिल रहा है। ऐसे में उन्हें मजबूरी में दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे लोग घातक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
इतना ही नहींस जर्जर सड़क, ड्रेनेज, गंदगी, कूड़े के ढेर, जलभराव, पथ प्रकाश व्यवस्था आदि की समस्याओं से निजात नहीं मिल पा रही है। लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी उनका निस्तारण नहीं हो रहा है। यह पीड़ा शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले एसजेडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल, नौरंगाबाद में हुई मोहल्ला चौपाल में उभरकर सामने आयी।
कोल विधायक अनिल पाराशर, नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव आदि अफसर मौजूद मिले तो लोगों की शिकायतों की झड़ी लग गई। इस दौरान अफसरों ने नागरिकों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्या को सुना और जल्द समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन
बाले विधायक ..
कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा है कि मोहल्ला चौपाल के माध्यम से जनता से जुड़ी समस्याओं को मंच देकर उनका प्रभावी समाधान कराना सराहनीय कार्य है। जिसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे। जो शिकायतें और समस्याएं सामने आयी हैं उनका गुणवत्ता के साथ जल्द निस्तारण भी हो सकेगा। जिले में 350 करोड़ की लागत से हर घर नल, हर घर जल योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या के लिए मेडिकल से क्वार्सी चौराहा, एटा चुंगी ड्रेन को कमालपुर होते हुए पक्का कराने का प्रस्ताव रखा गया है। सीवर ट्रीटमेंट का प्लान भी तैयार किया गया है।
बोले लोग ...
नाले और नाली का निर्माण न होने से जलभराव की समस्या रहती है। बिना बारिश ही कीचड़, गंदगी का साम्राज्य बना रहता है।
- रामगोपाल शर्मा, रावणटीला
हाउस टैक्स अधिक आ रहा है और गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। नगर निगम के स्तर से सुविधाएं भी नही दी जा रही हैं।
- प्रेमचंद्र, राठी नगर
सफाई कर्मी नियमित सफाई करने नहीं आते हैं। पानी की आपूर्ति भी नहीं हो रही है। बार- बार शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
-
राजवीर शर्मा, विकास नगर
कूड़े के ढेर लगे होने और नालियों की सफाई न होने से भीषण बदबू उठती रहती है।
- संजन पाल सिंह, टीकाराम कॉलोनी
पीने के पानी के लिए पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों को उखाड़ दिया गया है। इससे रास्ता खराब हो गया है।
- बलवीर सिंह, होडिल नगर
घरों में शुद्ध पानी नहीं आता है। ऐसे में गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। जिससे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।
- हेमलता, विकास नगर
इलाके में लगे हैंडपंप खराब पड़े हैं। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। नालियों में कूड़े के अंबार लगे हुए हैं।
- प्रणव वार्ष्णेय, रामस्नेही धाम कॉलोनी, नौरंगाबाद
पाइप लाइन में पानी नहीं आता है और सरकारी हैंडपंप खराब पड़ा है। कई बार शिकायत की है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।
- सरोज देवी, धर्मपुरी
हर वक्त गलियों में जलभराव रहता है। आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
- लक्ष्मी देवी, होडल नगर
पानी की आपूर्ति समय से नहीं हो रही है। पानी गंदा भी आ रहा है। सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है।
- सुरेशपाल सिंह, शिवाजी नगर
इन्होंने भी पूछे सवाल ...
वैष्णोधाम के सीपी सिंह ने गली, मोहल्लों में नालियों पर स्लैव डालकर या दीवार लगाकर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने की मांग रखी। संकल्प विहार कॉलोनी के देवदत्त शर्मा, नरेंद्र कुमार, आरके सक्सेना, डीसी वार्ष्णेय, वीके शर्मा ने आवसीय कॉलोनी में ड्रेनेज सिस्टम को सही कराकर जलभराव की समस्या दूर कराने, पार्क की दुर्दशा में सुुधार कराने की मांग की। होमेश शर्मा होड़ल नगर, मीनेश भारद्वाज विकास नगर, राजवीर शर्मा धर्मपुरी, दिनेश चंद्र, देवराज सिंह, विजयपाल, सुरेश पाल, दीपक वार्ष्णेय टीकाराम कॉलोनी ने पानी न आने, नाले, नालियों की सफाई न होने की शिकायत की। मनोज शर्मा रावण टीला, मोहित कुमार, उमेश कुमार होडल नगर, पप्पू शर्मा धर्मपुरी, ज्ञान प्रकाश गुप्ता राठी नगर, विष्णु दत्त शर्मा, सुनील शर्मा टीकाराम कॉलोनी, हरीबाबू मंदिर वाली गली ने भी अपनी समस्याओं को रखते हुए उनके समाधान की मांग की।
बोले अधिकारी ...
अमर उजाला संवाद जैसे कार्यक्रम शहर के हरेक वार्ड में हों तो अधिकांश समस्याओं का निस्तारण होना संभव है। चौपाल कार्यक्रम जनता और नगर निगम अफसरों के बीच सेतु का काम करेगा। नगर निगम के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को संभव कार्यक्रम मेें सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक अपनी समस्या रख सकते हैं। बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए नागरिक अपने सुझाव भी दे सकते हैं। अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माने के साथ ही सामान जब्त करने का अभियान चलाया जाएगा।
- पूजा श्रीवास्तव सहायक नगर आयुक्त
कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद
एसजेडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राजीव शर्मा, नगर निगम में भाजपा के उप सभापति डॉ. मुकेश शर्मा, पार्षद रीता राजपूत, नीलेश कुमार, राजू पासवान आदि मौजूद रहे।