फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Weather Update today

Aligarh Weather: ठंड से राहत के आसार नहीं, सताएगी शीतलहर, ट्रेनें लेट और रद्द, बच्चे-बड़े पड़ रहे बीमार

Tue, 16 Jan 2024 12:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 16 Jan 2024 12:11 PM IST
सार

अलीगढ़ में पिछले कई दिनों से घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते नजर आए। सर्दी का असर यातायात व्यवस्था पर भी दिख रहा है। ट्रेनें और बसें घंटों देरी से पहुंच रहीं हैं। कोहरे के कारण रात में बसों का संचालन ठप रहा। ठंड के चलते शहर के प्रमुख बाजार देर से खुलकर रात को जल्दी बंद हो रहे हैं।

विज्ञापन
Aligarh Weather Update today
आगरा रोड पर कोहरे से गुजरते वाहन लाइट जलाकर चलते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जिले में ठंड का सितम जारी है। 16 जनवरी को सुबह कोहरे की चादर तनी हुई थी, लेकिन सर्द हवाओं के बीच लोगों को सर्दी से राहत नहीं दिला सकी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना है। रात में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। शीतलहर लोगों को और परेशान करेगी।

विज्ञापन


यातायात व्यवस्था हो रही प्रभावित
पिछले कई दिनों से घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते नजर आए। सर्दी का असर यातायात व्यवस्था पर भी दिख रहा है। ट्रेनें और बसें घंटों देरी से पहुंच रहीं हैं। कोहरे के कारण रात में रोडवेज बसों का संचालन कम ही रहता है। बस स्टेंड पर सवारियों की संख्या भी अन्य सामान्य दिनों की अपेक्षा कम नजर आई। बस स्टेंड पर लोग अलाव तापते, चाय पीते नजर आए।
विज्ञापन


लिच्छवी, ऊंचाहार व नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस रद्द 
सोमवार को रेलवे ने कोहरे को देखते हुए लिच्छवी एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस एवं नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया। जबकि महाबोधि एक्सप्रेस 16 घंटे, ऊधमपुर -प्रयागराज एक्सप्रेस 12 घंटे, बलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, स्वतंत्रता सेनानी साढ़े पांच घंटे, महानंदा एक्सप्रेस, मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस ढ़ाई-ढ़ाई घंटे, मुरी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नेताजी एक्सप्रेस, सीमांचल तीन घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस चार घंटे, टीएडी 30 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। इससे यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 जनवरी तक हैं स्कूल बंद
अलीगढ़ के सभी बोर्डों के सभी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा आठ तक 17 जनवरी तक बंद हैं। कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों के समय प्रात: 10 बजे से किए गए हैं। कोहरे और शीतलहर से उम्मीद लगाई जा  रही है कि बच्चों की छुट्टियां और बढ़ाईं जा सकती हैं।

बच्चे-बड़े पड़ रहे बीमार

शीतलहर के चलते अस्थमा, निमोनिया, सर्दी, खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अकेले मलखान सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 250 से अधिक बीमारी से ग्रसित बच्चे पहुंच रहे हैं। दीनदयाल संयुक्त अस्पताल व प्राइवेट अस्पतालों में भी बीमार बच्चों की भरमार है। चिकित्सक बच्चों, बड़ों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
अलाव तापते

जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ का कहना है कि इन दिनों अस्थमा, निमोनिया, सर्दी, खांसी, जुकाम के मरीज बच्चों की संख्या बढ़ गई है। इस वक्त बच्चों को ठंड से बचाकर रखना बहुत जरूरी है। इसके साथ पर्सनल हाइजीन यानी साफ सफाई का ध्यान रखें। बच्चों के सिर, पैर आदि अच्छी तरह ढककर रखें। स्वास्थ्यवर्धक और पर्याप्त भोजन कराएं। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए।  बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप बंसल ने बताया की बच्चों को च्यवनप्राश और हल्दी वाला दूध जरूर दें। दूध में एक से लेकर चार खजूर उबालकर उस दूध को बच्चों को पिलाएं। बच्चों के लिए एक खजूर और बड़ों के लिए चार से पांच खजूर का प्रयोग कर सकते हैं। तिल और गुड़ वाले लड्डू, मूंगफली भी ठंड का असर कम करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बेहतर उपाय है। कच्चे आंवले का प्रयोग किसी न किसी रूप में किया जाए।

ठंड ने बढ़ाया दिल का दर्द
सर्दी बढ़ने के साथ दिल के रोगियों की दिक्कत बढ़ गई है। जिला अस्पताल में हृदय रोगी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। यहां रोजाना 50 से 60 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से ज्यादातर हाई ब्लड प्रेशर और सीने में दर्द व सांस लेने में परेशानी की शिकायत वाले होते हैं। चूंकि यहां कार्डियक फिजीशियन नहीं हैं, इसलिए मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर या किसी दूसरे अस्पताल जाने की सलाह दी जा रही है। प्रमुख हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अथहर कमाल ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ दिल के रोगियों की परेशानी भी बढ़ने लगती है। गर्मियों में और सामान्य मौसम में दिल के रोगियों को कोई खास परेशानी नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed